{"_id":"5cd4737ebdec22070e2bbac7","slug":"111557427070-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीथिन, थर्माकोल से बनी चीजों से भरे मिले चार गोदाम सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीथिन, थर्माकोल से बनी चीजों से भरे मिले चार गोदाम सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। गुरुवार रात को सिटी मजिस्ट्रेट केके अवस्थी ने नगर पालिका की टीम के साथ में पन्नी/ थार्माकोल से बनी चीजों के विरुद्घ अभियान चलाते हुए नगर पालिका के सामने चल रही दुकान पर छापा मारा। वहां पर दुकानदार से 25 हजार रुपये जुर्माना वसूला। यहां जानकारी हुई कि इसके चार गोदाम और है, जिसमें पन्नी, थार्माकोल से बनी चीजें भरी है। ऐसे सिटी मजिस्ट्रेट ने मौके पर पहुंचकर चारों गोदामों को सील करा दिया है।
गुरुवार को सिटी मजिस्ट्रेट केके अवस्थी को जानकारी मिली कि नगर पालिका के सामने चल रही गुप्ता ट्रेडिंग कंपनी के यहां पर पॉलिथीन का व्यापार किया जा रहा है। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट पालिका की टीम के साथ में पहुंच गए। मौके पर वहां से सात किलो पॉलिथीन बरामद हुई। इस पर दुकानदार बंटी गुप्ता पर 25 हजार रुपये जुर्माना डाला गया। इसी दौरान सिटी मजिस्ट्रेट को जानकारी हुई कि बंटी गुप्ता का मीरा सराय रोड पर गोदाम है। वहां पर जाकर देखा तो पता चला कि वहां पर चार गोदाम हैं, जिसमें तीन गोदाम बहुत ही ज्यादा बड़े है, साथ ही एक गोदाम छोटा है।
गोदाम मालिक को बुलाया, तो बीच रास्ते से भागा
-सिटी मजिस्ट्रेट केके अवस्थी ने जब गोदाम मालिक बंटी गुप्ता को बुलाया, तो वह दुकान से गोदाम की ओर तो गया, लेकिन बीच रास्ते में पहुंचने के बाद में कहीं भाग गया। उसे काफी बुलाने का प्रयास किया, लेकिन वह लौटकर नहीं आया। गोदाम मालिक के नहीं आने की वजह से सिटी मजिस्ट्रेट ने चारों गोदामों को सील करा दिया। अब ये गोदाम शुक्रवार को गोदाम मालिक के सामने खोले जाएंगे।
विज्ञापन
सूचना मिली थी कि नगर पालिका के सामने एक दुकान पर पॉलिथीन की ब्रिकी की जा रही है। इस पर वहां पर छापा मारा था। वहां से सात किलो पॉलिथीन बरामद हुई, साथ ही पता चला कि इस दुुकानदार के चार गोदाम है। मौके पर पहुंचकर दुकानदार को बुलाया, लेकिन वह नहीं आया। इस वजह से चारों गोदाम को सील कर दिया। अब शुक्रवार को गोदाम खोले जाएंगे।
-केके अवस्थी, सिटी मजिस्ट्रेट