फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   %तीन दिन के अंदर हटा लें नालियों पर किया गया अतिक्रमण%

%तीन दिन के अंदर हटा लें नालियों पर किया गया अतिक्रमण%

Thu, 09 May 2019 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
%तीन दिन के अंदर हटा लें नालियों पर किया गया अतिक्रमण%

विज्ञापन
तीन दिन में हटा लें नालियों पर किया अतिक्रमण
बिल्सी। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय और ईओ राकेश कुमार सिंह ने बुधवार को नगर के मुख्य बाजार में घूमकर व्यापारियों को नाली के ऊपर किए गए अतिक्रमण को तीन दिन के अंदर हटाने एवं बाजार को पॉलीथिन मुक्त बनाने की चेतावनी दी। ईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि नगर के कुछ व्यापारियों ने सार्वजनिक नाले-नाली के ऊपर पक्की स्लैब बनाकर बाजार में अतिक्रमण कर रखा है, जिससे नगर का मुख्य बाजार काफी संकरा हो गया है। बाजार में आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस कारण पालिका के सफाई कर्मचारी भी इन नालियों की उचित ढंग से सफाई नहीं कर पाते है। उन्होंने कहा कि पॉलीथिन प्रतिबंधित होने के बाद भी नगर में दुकानदार धड़ल्ले से इसका प्रयोग कर रहे है, जिससे हमारा पर्यावरण काफी दूषित हो रहा है। इसलिए पालिका प्रशासन ने नगर को साफ स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से निर्णय लिया है कि बाजार में फैले स्थायी एवं अस्थायी अतिक्रमण एवं पॉलीथिन मुक्त बाजार बनाया जाए। अतिक्रमणकारी तीन दिन के अंदर अपने आगे से अतिक्रमण स्वयं हटा लें, नहीं तो पालिका हटाने का जुर्माना लेते हुए कार्रवाई भी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed