फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   घंटे भर हुई बरसात तो डूब गईं शहर की कई सड़कें

घंटे भर हुई बरसात तो डूब गईं शहर की कई सड़कें

Sun, 22 Jul 2018 07:04 PM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
घंटे भर हुई बरसात तो डूब गईं शहर की कई सड़कें
फोटो-13,16
विज्ञापन


घंटे भर हुई बारिश तो डूब
गईं शहर की कई सड़कें
गलियों में भी घंटों भरा रहा पानी, नेकपुर मोहल्ला बना तालाब
बरसात थमने के बाद लोगों को आवागमन में हुईं दिक्कतें
बालाजीनगर, आवास विकास, न्यू आदर्शनगर कॉलोनी, अंबिकापुरी, जवाहरपुरी में घरों में घुसा पानी
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। रविवार की दोपहर को भी करीब घंटे भर बारिश हुई। इससे जहां लोगों को गर्मी के कुछ हद तक राहत मिली, वहीं सड़कों पर रविवार को भी जलभराव रहा। शहर की सभी मुख्य सड़कें काफी देर तक पानी में डूबी रहीं, लिहाजा बारिश थमने के बाद उन रास्तों से गुजरने वाले लोगों को आवागमन में दिक्कत हुईं।
बारिश से नेकपुर मोहल्ले में हर तरफ पानी ही पानी भर गया है। आलम यह है कि यहां रहने वाले लोग पानी से ही गुजर रहे हैं। कई घरों में पानी घुस गया है। जिसकी वजह से लोगों को और भी ज्यादा परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

दोपहर करीब ढाई बजे बारिश शुरू हुई, जो लगभग साढ़े तीन बजे तक होती रही। एक घंटे की बारिश ने नगर पालिका परिषद प्रशासन के सफाई व्यवस्था की भी पोल खोल दी। नाले-नालियां से ऊपर पानी बहने लगा। रोडवेज, लावेला चौक, जवाहरपुरी, अंबिकापुरी, जालंधरी सराय, प्राइवेट बस स्टैंड, वाटर वर्क्स रोड, शिवपुरम, नई सराय, कल्याननगर आदि में सड़कों पर जलभराव हो गया। स्थिति यह रही कि बारिश रुकने के काफी देर तक पानी पास नहीं हो सका था। सबसे ज्यादा हालात मोहल्ला नेकपुर के खराब हुए। वार्ड नंबर दो में एक नाले की दीवार को तोड़ देने की वजह से उसका पानी बस्ती में आ गया। जो कई लोगों के घरों में और अधबने घरों में घुस गया। नए मकानों की नींव भी बैठने लगी है। शनिवार की दोपहर को भी बारिश हुई थी। आज भी वर्षा होने से कई सड़कों पर कीचड़ फैली हुई है जो लोगों के लिए काफी मुसीबत बनी हुई है। बारिश के बाद गर्मी में थोड़ी कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
फोटो-17
शनिवार से घर से नहीं निकले हैं नेकपुर के बच्चे
बदायूं। वार्ड संख्या दो नेकपुर में एक बड़ा नाला है। जिसकी किसी ने एक दीवार तोड़ दी। सो नालों में बहने वाला बारिश का पानी बस्ती में आ गया। इस संबंध में मोहल्ले के लोगों ने रविवार को नगर पालिका परिषद चेयरमैन को एक पत्र भी दिया है। जिसमें कहा है कि बारिश की वजह से शनिवार से बच्चे घरों में ही कैद हैं। बारिश का पानी लोगों के घरों में आने लगा है। जिससे हर कोई चिंतित है। उन्होंने नाले की समस्या को जल्द ही दूर कराने की मांग की है। पत्र देने वालों में प्रेमप्रकाश, पिंटू शास्त्री, राज सक्सेना, विपिन कुमार, अमर शर्मा, सूरज कुमार, बंटू आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed