{"_id":"5b5227f84f1c1bbd298b51d6","slug":"111532110840-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में सोलह संवेदनशील इलाकों से गुजरेंगे कांवड़िया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में सोलह संवेदनशील इलाकों से गुजरेंगे कांवड़िया
Updated Fri, 20 Jul 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में सोलह संवेदनशील इलाकों से गुजरेंगे कांवड़िए
सुरक्षा के लिए मंडल से आएंगे 25 दरोगा, 80 सिपाही और एक कंपनी पीएसी
चिह्नित स्थानों पर तैनात होगा अतिरिक्त पुलिस बल
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। सावन में कछला गंगाघाट पर आने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन के सामने एक बड़ी चुनौती है। हालांकि कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस ने ब्ल्यू प्रिंट तैयार कर लिया है। जिले में कांवड़ यात्रा के लिहाज से 16 स्थान संवेदनशील माने गए हैं, जिन्हें पहले से चिह्नित कर लिया गया है। इन स्थानों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पहले से होमवर्क किया जा रहा है। इन स्थानों पर लोकल पुलिस के अलावा अतिरिक्त बल रहेगा। पुलिस की 24 घंटे ड्यूटी रहेगी।
शहर के अलावा कछला गंगाघाट से लेकर बिनावर थाना जगह-जगह पुलिस पिकेट रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था में मदद के लिए मंडल के दूसरे जिलों से 25 दरोगा, 80 सिपाही और एक कंपनी पीएसी मांगी गई है।
सकुशल कांवड़ यात्रा निकलवाने के लिए पुलिस विभाग पिछले दो दिन से तैयारियों में जुटा है। रूट डायवर्जन से लेकर ट्रैफिक प्लान तक तैयार कर लिया गया है। कौन से वाहन किधर से होकर गुजरेंगे। बड़े वाहनों के लिए कौन सा रास्ता रहेगा और छोटे वाहन किधर से आ जा सकेंगे। कितना पुलिस बल कहां तैनात रहेगा। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। यूपी 100 पुलिस के वाहन कांवड़ियों के रूट पर जगह-जगह खड़े मिलेंगे। कछला गंगा घाट से बदायूं तक का रास्ता वैसे भी बंद रहेगा। कांवड़ियों के वाहनों के लिए कछला घाट से कुछ पहले पार्किंग स्थल बनाया गया है। बाकी लाइट की समुचित व्यवस्था कराई गई है। बाकी उझानी से लेकर बिल्सी तिराहे तक कांवड़ियों के लिए कोई रुकावट नहीं होगी। इससे आगे कुछ ऐसे स्थान हैं, जो पुलिस विभाग के कागजों में संवेदनशील हैं। मुख्य रूप से सदर कोतवाली, सिविल लाइंस और बिनावर थाना क्षेत्र में कुल 16 स्थान चिह्नित किए गए हैं। इन स्थानों पर तीनों थानों की पुलिस और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात होगा। बाहरी लोगों और वाहनों को रोकने के लिए बैरियर लगाए जाएंगे, जिससे कांवड़ियों के मार्ग में कोई बाधा उत्पन्न नहीं हो सके। वहीं शहर की आम जनता के लिए अलग से रूट तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन
---
कछला गंगा घाट पर तैनात होगी फ्लड कंपनी
28 जुलाई से शुरू होने जा रहे श्रावण मास के दौरान कछला गंगा घाट पर फ्लड कंपनी तैनात रहेगी। कुछ गोताखोरों का भी इंतजाम किया गया है। इनकी ड्यूटी गंगा घाट पर अलग-अलग स्थानों पर लगाई जाएगी। घाट पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था होगी, जिससे कांवड़ियों के लिए कोई समस्या महसूस नहीं हो सके। वहीं फ्लड कंपनी और गोताखोर गंगा की लहरों के साथ कांवड़ियों पर ध्यान रख सकें।
---
कछला गंगा घाट पर बने कंट्रोल रूम
इस बार कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से कछला पर कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। पुलिस विभाग के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। सभी अधिकारियों की शिफ्ट के अनुसार ड्यूटी होगी। बिजली, स्वास्थ्य, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी एक-दूसरे के संपर्क में रहेंगे। जिससे कोई समस्या आने पर तुरंत समाधान भी किया जा सके।
--
हाईवे पर एक साइड में लगेंगे शिविर
हर बार रास्ते में कांवड़ियों के लिए जगह-जगह भोजन और ठहरने के लिए शिविर लगाए जाते थे। इस कुछ बदलाव किया गया है। अब सिर्फ सड़की एक ही साइड में शिविर लगाए जाएंगे। जिससे दूसरी साइड कांवड़ियों के लिए खाली रह सके। जगह नहीं मिलने पर दूसरी साइड में शिविर तभी लगाया जाएगा, जब आगे-पीछे लगे शिविरों की दूरी अधिक होगी।
---
यहां से कंट्रोल होगा ट्रैफिक
वैसे तो कछला से लेकर बिनावर और जिले अलग-अलग रास्तों से कांवड़िया गुजरेंगे परंतु ट्रैफिक कंट्रोल के लिए जो स्थान चिह्नित किए गए हैं। उनमें लालपुल, पुलिस लाइन, खेड़ा नवादा, बिल्सी मोड़, उझानी वाईपास, छतुईया रेलवे फाटक और कछला गंगा घाट मुख्य रहेंगे।
फोटो-17
वर्जन-
कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव संभालेंगे। उन्हें नोडल अधिकारी बनाया गया है। सीओ उझानी भूषण वर्मा भी हर बात पर नजर रखेंगे। कुछ पुलिस बल मंडल से मंगाया जा रहा है। बाकी आस-पास के थानों से पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
-अशोक कुमार, एसएसपी