{"_id":"5aeb13994f1c1b87648b590a","slug":"111525355417-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट ने सुनाया प्रेमी संग रहने का फरमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट ने सुनाया प्रेमी संग रहने का फरमान
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
Updated Thu, 03 May 2018 08:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दिन पहले प्रेमी संग कोतवाली आकर घरवालों से जान का खतरा बताने वाले युवती ने अंतत: प्रेमी का ही साथ दिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर बयान भी दर्ज कराया। कोर्ट के आदेश पर युवती को उसके प्रेमी के हवाले कर दिया गया है। इसी के साथ आरोपी युवक की नामजदगी भी खारिज कर दी गई।
नगर के मानकपुर रोड इलाके में रहने वाले एक युवक का पड़ोसी गांव की एक युवती से प्रेमप्रसंग चल रहा था। दोनों एक साथ एक नर्सिंग होम में काम करते हैं। चार दिन पहले प्रेमीयुगल कोतवाली जा पहुंचा। युवती ने घरवालों से अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई थी। यह बात युवती के घरवालों को नागवार गुजरी। युवती के पिता ने युवक को नामजद करा दिया। एसएसआई जितेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस अभिरक्षा में युवती को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में युवती ने प्रेमी के ही साथ रहने बात कही। दोनों के बीच हालांकि निकाह नहीं हुआ है लेकिन युवती के बयान के आधार पर कोर्ट ने उसे प्रेमी के साथ रहने का फरमान सुना दिया। इधर, पुलिस ने युवती को बहला-फुसलाकर गुमराह करने की उसके पिता की दलील को भी खारिज कर दिया है। कोर्ट के फैसले के बाद युवक और उसके घरवालों ने भी राहत की सांस ली है।
प्रेमिका से मिले बगैर कन्नौज लौट गया युवक
उझानी। तीन दिन पहले कन्नौज से पहुंचे युवक ने कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती को प्रेमिका बताकर पुलिस से मिलवाने की गुहार लगाई थी। दो दिन तक वह इलाके में ही घूमता रहा। वह युवती के घर भी पहुंचा लेकिन घरवालों ने उसे खदेड़ दिया था। वह गुरुवार को कछला चौराहे पर भी देखा गया। शाम को वह बैरंग कन्नौज लौट गया।