फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   दो विभागों की लड़ाई में जनता की कमाई के फंसे 7

दो विभागों की लड़ाई में जनता की कमाई के फंसे 7

Thu, 12 Apr 2018 07:59 PM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 07:59 PM IST
विज्ञापन
दो विभागों की लड़ाई में जनता की कमाई के फंसे 7
--लीड--
विज्ञापन

दो विभागों की लड़ाई में जनता की कमाई के 78 करोड़ फंसे
बिजली विभाग नहीं डाल सका अंडरग्राउंड केबल
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
केंद्र सरकार की ओर से शहर को साफ सुथरा, तारों के मकड़जाल से राहत देने के उद्देश्य से अंडरग्राउंड केबल डालने की योजना बनाई गई। इसके तहत बदायूं शहर को अंडरग्राउंड केबल डालने के लिए चुना गया। विभाग को 78.43 करोड़ रुपये का बजट दिया गया। सन 2016 में शहर मेंकाम शुरू हुआ। लेकिन कुछ समय बाद नगर पालिका ने सड़क खराब होने की बात कहते हुए काम को रुकवा दिया। इसके बाद बिजली विभाग ने सड़क की मरम्मत के 4.59 लाख रुपये नगर पालिका को चेक के माध्यम से दिए। बाद में काम दोबारा शुरू हुआ, लेकिन सत्ता परिवर्तन के साथ चेयरमैन पद की कमान दीपमाला के हाथों में आ गई। उन्होंने बिजली विभाग के कामों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए काम रुकवा दिया। बाद में डीएम ने नगर पालिका को बिजली विभाग का सहयोग करने के निर्देश दिए। बावजूद इसके काम रुका हुआ है, जिस कारण लोगों को आज तक इस योजना का लाभ नहीं मिल सका है और दो विभागों के द्वंद्व के कारण जनता के करोड़ों रुपये फंसे हुए हैं
-------------------
फोटो-15-
सड़क पर उखड़े पड़े तार
बिजली विभाग की ओर से शहर में डाली गई केबल का हाल बेहाल है। मोहल्ला पाल नगर में बिजली विभाग की ओर लगाए गए बाक्स में कर्मचारियों ने कुछ केबल तो फिट कर दी। जबकि दो अन्य केबल को यूं ही छोड़ दिया।
विज्ञापन

-----
फोटो-16
दीवार से सटा दिया बाक्स
जवाहरपुरी में अधिकतर मनचाही जगह पर बाक्स लगा दिए हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्लों वालों ने इसकी शिकायत विभाग से की। इसके बाद भी लोगों को समस्या से मुक्ति नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
फोटो-17
मोहल्ले वालों को हो रही दिक्कत
बिजली विभाग की ओर शहर में अंडरग्राउंड केबल को सड़क तोड़कर डाला गया। लेकिन विभाग की ओर से पालिका को रुपये दे दिए गए। शिव कॉलोनी निवासी महावरी ने बताया कि सड़क टूटी है, इस वजह से कालोनी वालों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बिजली विभाग की केबल भी खराब हो रही है। जो आगे आने वाले समय मेें परेशानी का सबब बनेगी।
----
फोटो-18-
कई बार पालिका अधिकारियों से की शिकायत
शहर के मोहल्ला आदर्श नगर में सड़कों की हालत बेहद खराब है। यहां पर भी नगर पालिका की ओर से सड़कों को दुरुस्त नहीं कराया गया। मोहल्ला निवासी सोहन पाल ने बताया कि सड़क बीच में टूटी है। इसे सही करने के लिए कई बार नगर पालिका में शिकायत की लेकिन वह इससे सही नहीं करने दे रहे हैं।

-------------------
अंडरग्रांउड केबल के खंभे में आया करंट
शहर में बिजली विभाग की ओर से अंडरग्राउंड केबल सिविल लाइन इलाके में डाली गई थी। यहां पर बिजली विभाग की ओर से अनियमितता बरती गई थी। 15 फरवरी को मोहल्ला नेकपुर गली नंबर पांच में बिजली विभाग की ओर लगाए गए बाक्स में करंट आ गए। इससे गाय की मौत हो गई।
---------
मानक के अनुरूप यह अंडरग्राउंड केबल डालें, हमें कोई परेशानी नहीं है। लेकिन हम इसकी जांच कराएंगे। ताकि लोगों को इस केबल से कोई भी परेशानी न हो।
-दीपमाला गोयल, चेयरमैन
------------
नगर पालिका की ओर से बिजली की अंडरग्राउंड केबल डालने के लिए एनओसी मिल गई। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।
- मधुप चंद्रा, एसई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed