फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   सालारपुर ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास

सालारपुर ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास

Tue, 27 Feb 2018 06:28 PM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 06:28 PM IST
विज्ञापन
सालारपुर ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास
फोटो-18,19-
विज्ञापन


सालारपुर ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास
84 में 77 बीडीसी सदस्यों ने लिया मतदान में हिस्सा, एक मत निरस्त
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं/ सालारपुर।
प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद जिले के सपा के एक ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी चली गई। सालारपुर ब्लाक प्रमुख गेंदा देवी के खिलाफ मंगलवार को अविश्वास मत पारित हो गया। कुल 84 बीडीसी सदस्यों में 77 ने मतदान में हिस्सा लिया। अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में 76 मतदान पडे़। जबकि एक मत निरस्त हो गया।
सालारपुर ब्लॉक क्षेत्र के बीडीसी सदस्यों ने शपथपत्र प्रस्तुत करके ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दाखिल किया था। इस पर मतदान कराने के लिए डीएम दिनेश कुमार सिंह ने 27 फरवरी तय की थी। मंगलवार को सुबह 11 बजे तक एक के बाद एक करके 77 बीडीसी सदस्य ब्लॉक पहुंचे। ब्लाक प्रमुख गेंदा देवी की मौजूदगी में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई। बीडीसी सदस्यों ने ब्लाक प्रमुख पर सदस्यों को तरजीह न दिए जाने का आरोप लगाया। चर्चा के बाद एसडीएम सदर पारस नाथ मौर्य की देखरेख में दोपहर करीब 12 बजे मतदान शुरू हुआ, जो करीब एक घंटे चला। मतदान खत्म होने के बाद वोटों की गिनती हुई। एसडीएम सदर के मुताबिक कुल 77 सदस्यों ने मतदान किया। इसमें एक वोट निरस्त हो गया। वहीं अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 76 मत पड़े। ब्लॉक प्रमुख गेंदा देवी के समर्थन में एक भी सदस्य ने मतदान नहीं किया।
विज्ञापन

----
कुछ देर रुककर चली गईं ब्लाक प्रमुख गेंदा देवी
ब्लॉक प्रमुख गेंदा देवी सुबह 10.30 बजे सलारपुर ब्लॉक कार्यालय पहुंचीं। 20 मिनट रुकने के बाद 10.50 बजे वहां से चली गईं। मतदान के दौरान छह बीडीसी सदस्य नदारद रहे। इन सदस्यों को लेकर खासी चर्चा हुई। यहां बता दें एक बीडीसी सदस्य की पहले मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
अनपढ़ सदस्य के साथ सहयोगी को दिया प्रवेश
मंगलवार को सालारपुर ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान हुआ। इसमें वर्तमान ब्लॉक प्रमुख के पक्ष में (हां ) और विपक्ष में ( न ) में मतदान करना था। कई बीडीसी सदस्य अनपढ़ हैं। इनके सहयोग को एक व्यक्ति को जाने के लिए एसडीएम ने परमिशन दी।


---
सालारपुर ब्लाक प्रमुख गेंदा देवी के खिलाफ मंगलवार को अविश्वास प्रस्ताव के लिए वोटिंग हुई। इसमें विपक्ष में 76 सदस्यों ने वोटिंग की। इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। अब चुनाव आयोग या डीएम की ओर से चुनाव के लिए तारीख तय की जाएगी।
- पारस नाथ मौर्य, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed