{"_id":"5a7310de4f1c1b805a8b74bd","slug":"111517490398-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटीओ ने अभियान चलाकर पकड़े डग्गामार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरटीओ ने अभियान चलाकर पकड़े डग्गामार
Updated Thu, 01 Feb 2018 06:36 PM IST
विज्ञापन
फोटो- 8
एआरटीओ ने अभियान
चलाकर पकड़े डग्गामार
दातागंज रोड पर की कार्रवाई, एआरएम भी रहे साथ
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
एआरटीओ और एआरएम ने पुलिस के साथ दातागंज रोड पर डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। गुरुवार को कई वाहनों का चालान कर करीब साठ हजार रुपये की बसूली की और 10 वाहनों को सीज किया गया। इस दौरान डग्गामार वाहन चालकों में अफरा-तफरी मची रही।
दातागंज रोड पर सिविल लाइंस और मूसाझाग थाना क्षेत्र में एआरटीओ प्रवर्तन अमिताभ राय और एआरएम राजेश सिंह ने डग्गामार वाहनों को रोककर उनके कागजों की जांच की। मूसाझाग थाने के सामने भी चेकिंग अभियान चलाया गया। संबंधित थानों की पुलिस भी इस दौरान अधिकारियों के साथ रही। एआरटीओ ने बताया कि पांच मिनी बस, तीन मैक्स गाड़ियां, एक टाटा मैजिक और एक अन्य डग्गामार वाहन को सीज किया गया। यह वाहन बिना किसी परमिट के संचालित हो रहे थे। इसके अलावा कई वाहनों का चालान किया गया। वाहन संचालकों से साठ हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। एआरटीओ और एआरएम ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अब दूसरे मार्गों पर भी अभियान चलाया जाएगा।