{"_id":"5a6c72d24f1c1ba1268b69b9","slug":"111517056722-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला महिला अस्पताल के एसएनसीयू में दो स्टाफ नर्स के बीच हाथापाई, भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला महिला अस्पताल के एसएनसीयू में दो स्टाफ नर्स के बीच हाथापाई, भगदड़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
Updated Sat, 27 Jan 2018 06:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला महिला अस्पताल के नवजात शिशु सघन चिकित्सा कक्ष (एसएनसीयू) में शनिवार दोपहर दो स्टाफ नर्सों के बीच जमकर हाथापाई हुई। मारपीट होती देख अन्य संविदा स्टाफ और तीमारदारों में भगदड़ मच गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सीएमओ डॉ. नेमीचंद्रा ने दोनों की जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने दोनों नर्सों को दोबारा ऐसी हरकत करने पर संविदा खत्म करने की चेतावनी देते हुए नोटिस जारी किया है।
संविदा नर्स प्रीति जिम्स और मीनू अग्रवाल जिला महिला अस्पताल में तैनात हैं। शनिवार सुबह आठ से दो बजे तक प्रीति की ड्यूटी एसएनसीयू में थी। वहीं दो बजे से मीनू की ड्यूटी लगाई गई थी। दोपहर को मीनू के पहुंचने पर प्रीति ड्यूटी खत्म होने पर जाने लगी। तभी मरीजों को दवा लगाने की बात पर दोनों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। स्टाफ में मारपीट होती देख वार्ड में मौजूद तीमारदार इधर-उधर भागने लगे। प्रीति का आरोप है कि मीनू ने उसे बाल पकड़कर जमीन पर गिरा दिया। जबकि मीनू ने अपनी अंगुली चबाने का आरोप लगाया।
स्टाफ नर्सों में झगड़े की सूचना मिली तो सीएमओ डॉ. नेमीचंद्रा और महिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस मौके पर जा पहुंचे। सीएमओ ने दोनों नर्सों को जमकर फटकारा। दोनों को नोटिस जारी कर 24 घंटे में रैन बसेरा खाली करने और दोबारा झगड़ा करने पर संविदा खत्म करके जानकारी शासन को भेजने की चेतावनी दी। संविदा स्टाफ नर्स प्रीति और मीनू जिला महिला अस्पताल परिसर स्थित रैन बसेरे के अलग-अलग कमरे में रहती हैं। यहं शुक्रवार को भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी।