{"_id":"5a62c60c4f1c1ba1268b55e6","slug":"111516422668-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में किसानों की हालत बहुत खराब: धर्मेद्र यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में किसानों की हालत बहुत खराब: धर्मेद्र यादव
Updated Sat, 20 Jan 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-45
प्रदेश में किसानों की हालत
बहुत खराब: धर्मेंद्र यादव
सांसद ने लगाया जनता दरबार, सुनी समस्याएं
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। दो दिवसीय दौरे पर आए सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने शुक्रवार को अपने आवास पर जनता और कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता हमेशा से ही सपा सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े करते रहे हैं। परंतु बदायू समेत पूरे प्रदेश में लूट, डकैती, हत्या, बलात्कार व राहजनी जैसी आपराधिक घटनाएं चरम पर पहुंच गई हैं। सूबे की पुलिस के सबसे बड़े अधिकारी डीजीपी की कुर्सी पिछले लगभग 20 दिन से खाली है। इससे यह पता चलता है कि भाजपा सरकार प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर कितनी गंभीर है।
सांसद ने कहा कि पूरे प्रदेश में किसानों की हालत बहुत ही खराब है, आलू की पैदावार करने वाले किसान अपनी फसल को सड़कों पर फेंकने पर मजबूर हो गए हैं। इस जनविरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ समाजवादी पार्टी 27 जनवरी को तहसील स्तर पर विशाल धरना प्रदर्शन करेगी। यहां के बाद सांसद हरसहायमल श्यामलाल सराफ के शोरूम के मालिक वेदप्रकाश वैश्य के आकस्मिक निधन पर और पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. मौलाना यासीन उस्मानी की मां के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने उनके आवास पर पहुंचे। इससे पूर्व कचहरी स्थित महाराणा प्रताप की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
इस मौके पर विधायक ओमकार सिंह यादव, सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, पूर्व मंत्री प्रदीप यादव, पूर्व विधायक आशुतोष मौर्य, जिला महासचिव सुरेश पाल सिंह चौहान, विपिन यादव, उदयवीर शाक्य आदि थे।