फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   जिला अस्पताल में जल्दी लगेगी सीटी स्कैन मशीन

जिला अस्पताल में जल्दी लगेगी सीटी स्कैन मशीन

Thu, 11 Jan 2018 06:29 PM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 06:29 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में जल्दी लगेगी सीटी स्कैन मशीन
जिला अस्पताल में जल्दी
विज्ञापन

लगेगी सीटी स्कैन मशीन
दिल्ली से आई कंपनी की टीम ने देखा स्थान
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। जिला अस्पताल में जल्द ही सीटी स्कैन की सुविधा मिलने लगेगी। दिल्ली से आई संबंधित कंपनी की टीम ने इसके लिए जरूरी संसाधनों का मुआयना किया। मार्च से पहले मशीन लगने के बाद काम शुरू होने की उम्मीद है।

बदायूं जिला अस्पताल समेत प्रदेश के कई और अस्पतालों में सीटी स्कैन मशीन लगाई जानी हैं। इसके लिए सरकार ने दिल्ली की स्टार इमेजिंग कंपनी से करार किया है। कंपनी अपने खर्चे पर जिला अस्पताल में मशीन लगाएगी। यहां अस्पताल में आने वाले रोगियों का फ्री में सीटी स्कैन होगा। इसका व्यय संस्था प्रति सीटी स्कैन सरकार से लेगी। गुरुवार को दिल्ली से आए कंपनी के अधिकारी एके चौधरी आदि ने अस्पताल में आई वार्ड के सामने का हॉल देखा। इसी कक्ष में मशीन लगाई जानी है। इस दौरान जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरएस यादव भी टीम के साथ रहे। टीम के अधिकारियों ने उनसे कुछ जरूरी संसाधन मुहैया कराने को कहा। डॉ. यादव ने टीम को आश्वासन दिया कि हॉल को उनकी जरूरत के मुताबिक तैयार करा दिया जाएगा। आवश्यक लिखा पढ़ी करके टीम लौट गई। डॉ. यादव ने बताया कि जल्द ही मशीन लगाने की कवायद शुरू हो जाएगी। इससे मरीजों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed