{"_id":"5a097e124f1c1ba7678bb1f9","slug":"111510571538-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगशाला की डांसर के धमाल पर फायरिंग से युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगशाला की डांसर के धमाल पर फायरिंग से युवक घायल
Updated Mon, 13 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
crime scene
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव देवमई पश्चिमी में बारात चढ़त के दौरान रंगशाला की डांसर के ठुमकों पर युवकों की टोली ने हंगामा कर दिया। मौजूद कुछ युवकों ने कार्यक्रम के बीच में फायरिंग कर दी। फायरिंग की वजह से एक युवक घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
रविवार रात करीब 10 बजे गांव देवरमई निवासी मैकूलाल की बेटी की बारात में वर पक्ष के लोग रंगशाला लेकर पहुंचे। रंगशाला देखने के लिए पड़ोसी गांव हरहरपुर से युवकों की टोली भी पहुंच गई। कार्यक्रम में एक डांसर डांस कर रही थी कि उसी दौरान दर्शकों में से दो युवक हवाई फायरिंग करने लगे। बारातियों समेत लड़की पक्ष के लोगों ने उन्हें समझाने की कोशिश भी की लेकिन उन्हें अनसुना कर दिया गया। उसी दौरान तमंचे की एक गोली दर्शक देवरमई निवासी हरीसिंह (22) पुत्र हेमराज की जांघ में लग गई। वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।
हरीसिंह को गोली लगते ही बारात में भगदड़ मच गई। भनक लगते ही घायल के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हरीसिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती करा दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवकों की तलाश की लेकिन वह पुलिस के पहुंचने से पहले ही भाग गए। ग्रामीणों ने आरोपियों के नाम भी पुलिस को बता दिए हैं। उधर, घायल हरीसिंह को देर रात की जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गांव में इसे लेकर अफरातफरी का भी माहौल बना रहा।