फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Sat, 14 Oct 2017 12:03 AM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
प्रतीकात्मक चित्र
बदायूं/ सिलहरी। बेकाबू गति से दौड़ती पिकअप ने एक साइकिल सवार को रौंद दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से गुस्साए लोगों ने बरेली-बदायूं हाईवे जाम करने की कोशिश की। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप चालक को हिरासत में ले लिया, जिसके बाद लोग शांत हो गए।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा नवादा निवासी 25 वर्षीय मुसर्रत शुक्रवार सुबह छह बजे घर से साइकिल लेकर बाजार जाने को निकला था। रास्ते में बरेली-बदायूं हाईवे पर तेज रफ्तार पिकअप ने साइकिल सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में साइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। साइकिल सवार मुसर्रत गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। इससे गुुस्साए परिवार वालों ने हाईवे पर जाम लगाने की कोशिश की। मौके पर पहुंचे नवादा चौकी इंचार्ज अमरपाल यादव ने कड़ी मशक्कत के बाद पिकअप चालक को हिरासत में लिया। इसके बाद मृतक के परिवार वालों का गुस्सा शांत हुआ और वह चले गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को लिए भेज दिया। मुसर्रत की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed