{"_id":"59c9d7a84f1c1bf3538b46c7","slug":"111506400168-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में जन्म लेने को इंसान ही नहीं देवता भी रहते हैं लालायित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत में जन्म लेने को इंसान ही नहीं देवता भी रहते हैं लालायित
Updated Tue, 26 Sep 2017 09:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दातागंज। यहां चिरौंजी लाल धर्मपाल कन्या इंटर कॉलेज में चल रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रथम प्राथमिक शिक्षा वर्ग में सोमवार को बरेली से आए विभाग कार्यवाह सुरेश ने कहा कि भारत में जन्म लेने के लिए इंसान तो क्या देवता भी ललायित रहते हैं। भारत पूर्ण भूमि है हम सभी धन्य हैं कि जो इस देश में जन्मे हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारत की जनसंख्या लगभग सवा सौ करोड़ है। विभाग कार्यवाह ने कहा कि भारत भूमि हमारी माता है। केवल भू-भाग नहीं हैै। अनेक देशभक्त विद्वानों, संतों की यह जन्मभूमि है। हमारे देश की नदियां पर्वत चारधाम, धर्मग्रंथ से यह सिद्ध होता है कि भारत हिंदू राष्ट्र है और इसका इतिहास गौरवशाली है।
बौद्धिक प्रमुख देवराज ने आएसएस के संस्थापक डॉ.केशव राव बलिराव हेडगेवार के जीवन प्रकाश डाला।
विभाग कार्यवाह सुभाष ने भारतीय हिंदू समाज की खूबियों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर नगर पालिका परिषद के निवर्तमान चेयरमैन राजीव गुप्ता, मुनीश, अजय कुमार, असित गुप्ता, विनोद अग्रवाल, श्रीनिवास सैनी, नीतेश जौहरी, पल्लव गुप्ता, रामऔतार आदि मौजूद रहे।