फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   शिक्षामित्रों ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया, कई स्कूलों में ताले लटके

शिक्षामित्रों ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया, कई स्कूलों में ताले लटके

Fri, 28 Jul 2017 07:58 PM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 07:58 PM IST
विज्ञापन
शिक्षामित्रों ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया, कई स्कूलों में ताले लटके
बदायूं। समायोजन रद्द होने से आंदोलित शिक्षामित्रों ने शुक्रवार को तीसरे दिन भी जोरदार प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय मालवीय आवास पर धरना-प्रदर्शन के बाद हाथ में झाड़ू थामकर जुलूस निकालने के बाद बरेली-मथुरा और मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम खुलवाने में पुलिस के पसीने छूट गए। तेज धूप में जाम लगाकर बैठे शिक्षामित्रों का आक्रोश चरम पर था। पुलिस के समझाने पर उन्होंने बमुश्किल जाम खोला तो काफी देर बार ट्रैफिक चालू हो सका। जाम के दौरान पांच महिला शिक्षामित्रों की तबीयत बिगड़ गई। एक महिला शिक्षामित्र तो बेहोश होकर गिर पड़ी। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाना पड़ा। शुक्रवार को सुबह से ही जिले भर से महिला-पुरुष शिक्षामित्र धरना-प्रदर्शन को मालवीय आवास पर पहुंचने लगे। दोपहर तक ये संख्या सैकड़ों में पहुंच गई। आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन और उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के बैनर तले धरने पर बैठे शिक्षामित्रों के हाथों में झाड़ू थीं। कुछ के हाथ में तिरंगा भी था। धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि सरकार को चाहिए वह मानवीय संवेदनाओं के आधार पर उच्चतम न्यायालय में पुनर्विचार याचिका जल्द दायर करे। केंद्र सरकार संविधान में संशोधन कर एक लाख 72 हजार शिक्षामित्रों को टीईटी कराकर पुन: मूल पद पर जल्द तैनात कराए। वक्ताओं ने साफ कहा यदि सरकार ने उनकी मांग पर जल्द ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन को और गति दी जाएगी। इस फैसले से लाखों लोग प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन

दोपहर धरना स्थल से जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए सभी शिक्षामित्र डीएम चौराहे पर पहुंचे। यहां से होते हुए पुलिस लाइंस चौराहे, ओवरब्रिज, बीएसए दफ्तर पर जाम लगा दिया। दो हाईवे जाम होने से वाहनों की लंबी कतार लग गईं। पुलिस के काफी समझाने के बाद शिक्षामित्रों ने जाम खोला। फिर वह प्रदर्शन करते हुए इंदिरा चौक, गांधी पार्क, लावेला चौक होते हुए अंबेडकर पार्क पहुंचे। प्रदर्शनकारी शिक्षामित्रों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को दिया। पूर्व भाजपा विधायक प्रेमस्वरूप पाठक को भी ज्ञापन दिया। इस मौके पर निर्भान सिंह यादव, रवेंद्र सिंह, वासुदेव, मुनेंद्र कुमार, सतीश चंद्र गुप्ता, राजीव कुमार सिंह, कुंवरपाल सिंह, दिनेश चौधरी, चरन सिंह, विनोद राठौर, राहुल रस्तोगी, अभिषेक, तेजेंद्र, ओवेंद्र, फु रकान अली, बाबू सिंह, अहिवरन सिंह, विनोद सक्सेना, अवनीत सक्सेना, अनुराग यादव,उदयवीर सिंह,मृदुलेश यादव, लक्षमण यादव, गजेंद्र शाक्य, अनिल यादव, सीमा भारती, धर्मपाल, हंसराज, सुरेश, अजमल, नीलम, अनीता आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन

...........
पांच महिला शिक्षामित्रों की बिगड़ी हालत
बदायूं। आंदोलन में शामिल महिला शिक्षामित्र वर्षा भारती प्राथमिक स्कूल हरसिंहपुर, सुषमा पाली प्राथमिक स्कूल उदयपुर, अलका सक्सेना प्राथमिक स्कूल जरारा, नीतू सिरोही प्राथमिक स्कूल निजामाबाद और शबनम खान प्राथमिक स्कूल बेहटा माधव की तबीयत बिगड़ गई। सभी बेहोश हो गईं, जिन्हें इलाज को जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
जिले के कई स्कूलों पर पड़े रहे ताले
बदायूं। शिक्षामित्रों के आंदोलन के चलते जिले में शुक्रवार को भी कई स्कूलों पर ताले पड़े रहे। विकासखंड कादरचौक, उसावां, अंबियापुर, दातागंज, म्याऊं, वजीरगंज, बिसौली, जगत, सालारपुर, समरेर, सहसवान, दहगवां आदि के कई स्कूलों में ताले पड़े रहे। इसकी वजह से उन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को घर लौटना पड़ा। कुंवरगांव क्षेत्र के बनगढ़ गांव का प्राथमिक विद्यालय भी दो दिनों से बंद पड़ा हुआ है। स्कूल बंद होने की वजह से वहां किसी ने अपनी बस खड़ी कर दी है। प्रधानाध्यापक राजवीर सिंह ने बताया शिक्षामित्रों ने कल खुद ही ताले डाले थे, इसकी जानकारी उन्होंने एबीआरसी अजय कुमार को दे दी है। उधर, विभागीय अधिकारियों का कहना है कि कौन से स्कूल बंद रहे, इस बारे में उन्हें सूचना नहीं है।

--
शिक्षामित्रों के आंदोलन से पुलिस हलकान रही
बदायूं। जिले भर से शिक्षामित्रों के आंदोलन में आने और शहर में कई बार जाम लगाने के कारण पुलिस बेहद परेशान रही। चूंकि शिक्षामित्रों में बेहद आक्रोश हैं इसलिए पुलिस भी ऐसा कोई कदम नहीं उठा रही है जिसकी वजह से मामला तूल पकड़े इसलिए पुलिस शिक्षामित्रों को समझाकर ही जाम खुलवाने में सफल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed