फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   1100 family courts to be set up in Budaun

पारिवारिक विवादों के शीघ्र निस्तारण को खुलेंगी 11 सौ स्थायी अदालतें

Thu, 10 Aug 2017 06:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Thu, 10 Aug 2017 06:46 PM IST
विज्ञापन
1100 family courts to be set up in Budaun
Brajesh Pathak

पारिवारिक विवादों को निपटाने के लिए प्रदेश में 11 सौ स्थायी अदालतों की स्थापना होगी। इनके लिए 47 जिलों की मंजूरी भी मिल गई है। इसके अलावा न्यायालयों में लंबित चल रहे सभी तरह के  मामलों को सुलझाने को 300 सिविल जज के पद सृजित होंगे तो सोत नदी को कब्जा मुक्त कराने के लिए सिंचाई मंत्री से बात होगी। परिषदीय स्कूलों में बच्चों को बांटी जा रही यूनिफार्म की गुणवत्ता को लेकर जो सवाल उठ रहे हैं, उसकी जांच की जाएगी।  यह बात गुरुवार को जिले के दौरे पर आए प्रदेश के कानून और न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक ने पत्रकारों से कहीं। उन्होंने प्रदेश सरकारी की उपलब्धियों को गिनाया। कहा कि यह पहली सरकार है जो समाज के हर वर्ग को लेकर चल रही है। किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं हो रहा। एक सवाल के जबाव में कानून मंत्री ने कहा कि बदायूं में सोत नदी पर जो कब्जे हुए हैं उसे हटाने के लिए जल्द ही वह सिंचाई मंत्री से बात करेंगे। कब्जा मुक्त कराना प्राथमिकता रहेगा। वैसे सरकार ने हर तरह के कब्जों को हटाए जाने का आदेश प्रशासनिक अधिकारियों को दे दिया है। श्री पाठक ने अपने विभाग की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि उनका प्रयास है कि अदालतों में जो मामले लंबित हैं वह जल्द से जल्द निपटें। इसके लिए सरकार जल्द ही प्रदेश में 300 सिविल जज के पद सृजित करेगी। इनमें सौ अतिरिक्त सिविल जज, सौ पारिवारिक जज और सौ जनरल जज के पद होंगे। बोले-देखा गया है कि पारिवारिक झगड़ों के मामले ज्यादा आते हैं ऐसे मामलों को त्वरित गति से निपटाने के लिए प्रदेश में 11 सौ स्थायी अदालतें खोली जाएंगी। प्रथम चरण में प्रदेश के 47 जिलों में यह अदालतें खोलने की मंजूरी मिल गई है। उम्मीद है कि जल्द ही बाकी जिलों में भी स्थायी अदालतें खोलने की मंजूरी दे दी जाएगी। एक सवाल के जबाव में कानून मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री कह चुके हैं कि किसी भी कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। इसलिए  परिषदीय स्कूलों के बच्चों को जो यूनिफार्म बांटी जा रहीं है या फिर वितरित की गई है। यदि उनकी गुणवत्ता मानक के विपरीत पाई जाती है तो वहां के विभागीय अधिकारी को जिम्मेदार मानते हुए कार्रवाई की जाएगी। पत्रकार वार्ता के समय बिल्सी विधायक आरके शर्मा, शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक कुशाग्र सागर, भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed