फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   जाम के झाम से परेशान करने वाली सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा

जाम के झाम से परेशान करने वाली सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा

Wed, 24 Apr 2019 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 02:36 AM IST
विज्ञापन
जाम के झाम से परेशान करने वाली सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा
बदायूं। हर दिन जिन सड़कों पर लोग जाम के झाम से जूझते हैं उन्हीं सड़कों पर मतदान के कारण शहर में शाम छह बजे तक पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि मतदान केंद्रों के आसपास मतदाताओं की चहल-पहल बनी रही। इस दौरान सड़कों पर इक्का-दुक्का लोग ही निकलते दिखाई दिए।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी प्रतिष्ठानों को बंद रखने का आदेश जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किया था, ताकि लोकतंत्र के महोत्सव में हर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। सुबह से ही दुकानें नहीं खुलीं। मतदाता जरूर बूथों की ओर आ-जा रहे थे। दिन में 11 बजे तक शहर के सभी बूथों पर मतदाताओं के आने का सिलसिला जारी रहा, लेकिन मुख्य सड़कों पर पूरी तरह सन्नाटा ही पसरा रहा। जहां आम दिनों में लोगों को जाम से झाम से जूझना पड़ता है, उन स्थानों पर भी लोग नहीं थे। शहर के रोडवेज, प्राइवेट बस स्टैंड, लावेला चौक, इंदिरा चौक, पुलिस लाइन चौराहा, स्टेशन रोड, छह सड़का रोड तक पर सूनसान थी। शाम छह बजे मतदान समाप्त हो जाने के बाद इन सड़कों पर थोड़ी रौनक लौटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed