{"_id":"5b71cf5e42c79229ea3c8145","slug":"101534185310-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूट डायवर्जन ने बढ़ाई बरेली की दूरी, चार घंटे में पहुंच रहीं रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूट डायवर्जन ने बढ़ाई बरेली की दूरी, चार घंटे में पहुंच रहीं रोडवेज बसें
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
फोटो-22
रू ट डायवर्जन ने बढ़ाई बरेली की दूरी, चार घंटे में पहुंच रहीं रोडवेज बसें
यात्रियों की संख्या घटने से खाली जा अधिकतर बसें खाली
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। कांवड़ यात्रा की वजह से किए गए रूट डायवर्जन के चलते आम यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। डायवर्जन की वजह से बदायूं-बरेली के बीच एक घंटे के सफर के लिए चार घंटे लग रहे हैं। किराया भी दोगुना देना पड़ रहा है। इसकी वजह से रोडवेज बसों में यात्रा करने वालों की संख्या घट गई है।
जिले में सावन के पहले शुक्रवार 27 जुलाई को तीन दिन के लिए रूट डायवर्जन लागू हुआ था। उसी समय जिले के सभी मार्गों पर पुलिस चौकसी बढ़ा दी गई थी। साथ ही वाहनों का सीधा आवागमन बंद करा दिया गया और भारी वाहन से लेकर रोडवेज बसें रूट डायवर्जन के अनुसार निकाली गईं। दूसरी बार रूट डायवर्जन तीन अगस्त को लागू हुआ जो छह अगस्त तक की शाम तक लागू रहा। परंतु नौ अगस्त की रात बरेली-बदायूं हाईवे पर हुए बवाल के बाद एसएसपी के आदेश पर पूरे श्रावण मास तक के लिए रूट डायवर्जन कर दिया गया। इससे पहले कम से लोगों को चार दिन आने-जाने में परेशानी नहीं हो रही थी। उस दौरान यात्री सीधे बरेली-बदायूं के अलावा अन्य जनपदों के लिए आराम से आ-जा रहे थे। पूर्ण रूप से लागू हुए रूट डायवर्जन से किराया अधिक हो गया और सफर का समय भी बढ़ गया है। सिर्फ बरेली से बदायूं की बात करें तो इसकी दूरी 53 किलोमीटर है और समय करीब एक घंटा लगता है। रूट डायवर्जन से बरेली-बदायूं की दूरी 98 किलो मीटर की हो गई और इसका किराया भी 97 रुपये हो गया है। इसी तरह बदायूं से दिल्ली छह घंटे में पहुंचने वाली बस अब नौ घंटे में पहुंच रही है। रूट डायवर्जन के लागू होने के बाद वही लोग बसों में सफर कर रहे हैं, जिन्हें किसी न किसी मजबूरी में आना-जाना है। अन्यथा रूट डायवर्जन से परिवहन निगम पर बुरा असर पड़ा है। बसों में यात्रियों की संख्या घट गई है।
कहां से कितना बढ़ा किराया
जनपद सीधा रूट (किमी.) किराया (रुपये) डायवर्जन रूट (किमी.) किराया (रुपये)
बरेली 53 66 98 97
आगरा 180 182 178 180
दिल्ली 233 254 264 282
अलीगढ़ 132 136 169 172
कासगंज 61 58 91 94
फर्रूखाबाद 109 115 132 136
इंसेट--
बंद हुआ गैनी-आंवला रूट, दातागंज होकर निकलीं बरेली
-बदायूं से बरेली आने जाने के लिए दो रूट निर्धारित किए गए थे। इनमें बदायूं से कुंवरगांव, आंवला, अलीगंज और गैनी होते हुए बरेली की दूरी 72 किलो मीटर थी। इस रूट पर किराया 59 रुपये था। परंतु इस रूट पर कांवड़ियों की भीड़ देखते हुए अब इसे भी बंद कर दिया है। दूसरा रूट बदायूं से दातागंज, बल्लिया, फरीदपुर होते हुए है। यह रूट 98 किलोमीटर का है और इस पर रोडवेज बसों का किराया 97 रुपये है। यह रूट शुरू से चालू था और इस समय सिर्फ इसी रूट से बरेली-बदायूं आ जा सकते हैं।
विज्ञापन
सफर की दास्तां
फोटो-23
बदायूं से दिल्ली का सफर सिर्फ छह घंटे का है। लगातार छह घंटे बस चलाना, यात्रियों का पूरा ध्यान रखना, एक ही सीट पर बैठे रहना कोई मामूली नहीं है। अब समझो रूट डायवर्जन से दिल्ली की दूरी भी बढ़ गई और अब दिल्ली नौ घंटे में पहुंच रहे हैं। तीन घंटे और बढ़ गए हैं।
-सुरेंद्र, चालक दिल्ली रूट
फोटो-24
यात्री हर बात में जल्दी करता है। सीधे बदायूं से बरेली जाते थे तो भी जल्दी, अब वही सफर 53 से 98 किलोमीटर हो गया है। पहले बस एक घंटे में पहुंच रही थी। अब चार घंटे में पहुंच रही है। परेशानी सिर्फ यात्रियों को नहीं है। रोडवेज निगम भी झेल रहा है।
-छत्रपाल, चालक बरेली रूट
फोटो-25
क्या करें साहब! रूट डायवर्जन से परेशानी तो है ही। किराया अधिक देना पड़े या कम, लोगों को जाना है तो जाना है। इतनी दूरी तय करके सफर कर रहे हैं। जरूर कोई न कोई मजबूरी होगी। वैसे हम भी हैं।
-जसराज, यात्री
फोटो-26
बरेली से सीधे बदायूं तो एक घंटे में आ जाते, लेकिन हमें चार घंटे लगे। अब किराया महंगा हुआ है तो यात्रा की दूरी भी तो बढ़ गई है। अब रूट डायवर्जन नहीं होता और बसें उधर से आतीं। फिर रास्ते में कोई बात हो जाती तो उसका जवाब कौन देता।
-राजेश, यात्री
वर्जन--
श्रावण मास में करीब 25 प्रतिशत यात्री कम हुए हैं। इससे रोजाना विभाग को करीब पांच लाख का नुकसान हो रहा है। इसके बावजूद हम व्यवस्था बनाए हुए हैं। श्रावण मास तक तो यह सब झेलना पड़ेगा। सहयोग करना भी हमारा कर्तव्य है।
-राजेश कुमार, एआरएम