फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ...अब सीएम आवास योजना से मिलेगा बेघरों को आवास

...अब सीएम आवास योजना से मिलेगा बेघरों को आवास

Wed, 25 Jul 2018 12:21 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Wed, 25 Jul 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
...अब सीएम आवास योजना से मिलेगा बेघरों को आवास
- फोटो : ब्यूरो
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिन बेहद गरीब बेघर लोगों को आवास का लाभ नहीं मिल सका है। उन्हें मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत घर मुहैया कराया जाएगा। ताकि कोई भी पात्र गरीब व्यक्ति बेघर नहीं रह सके। प्रत्येक आवास को बनाने के लिए एक लाख 20 हजार रुपये तीन किस्तों में दिए जाएंगे।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से वर्ष 2016-17 में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण चलाई जा रही है। इसमें केवल उन लोगों को आवास मुहैया कराए जा रहे हैं। जिनका समाजिक, आर्थिक और जातिगत जनगणना 2011 में चयन किया गया है। इसके अलावा भी काफी लोग बेघर रहे गए। जो पात्रता की श्रेणी में आते हैं। वे अब भी बिना आवास के रहने को मजबूर हो रहे हैं। लेकिन वे अब बेघर नहीं रहेंगे। इसके लिए प्रदेश सरकार की ओर मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना संचालित की जा रही है। ऐसे पात्र लोगों को राज्य सरकार 25 वर्ग मीटर भूमि में मकान बनवाने के लिए 1 लाख 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि मुहैया कराएगी। आर्थिक सहायता तीन किस्तों में लाभार्थी के खाते में जाएगी। इसमें पहली किस्त कार्य शुरू कराने के लिए 40 हजार रुपये, दूसरी किस्त 70 हजार और तीसरी किस्त 10 हजार रुपये रंगाई पुताई के लिए होगी। साथ ही लाभार्थी को 90 दिन मनरेगा के तहत कार्य सुविधा भी दी जाएगी। मकान में एक कमरा और रसोई बनवाना जरूरी होगा। इसके अलावा शौचालय का होना भी जरूरी होगा।
विज्ञापन


खुुली बैठक में होगा अनुमोदन इसके लिए पहले आवेदन मांगे जाएंगे। बाद में प्राथमिक स्तर पर सूची तैयार की जाएगी। जिसका चयन जिलास्तर पर गठित तीन सदस्यीय कमेटी करेगी। उसके बाद ग्राम सभा की खुली बैठक में लाभार्थियों का अनुमोदन किया जाएगा। मकान पति-पत्नी दोनों के नाम पर आवंटित किया जाएगा। पत्नी के न होने की स्थिति में ही केवल पुरुष के नाम मकान आवंटित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed