फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   सड़क हादसों में महिला समेत दो की जान गई

सड़क हादसों में महिला समेत दो की जान गई

Thu, 03 May 2018 08:36 PM IST
Updated Thu, 03 May 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में महिला समेत दो की जान गई
फोटो...31
विज्ञापन

सड़क हादसों में महिला
समेत दो की जान गई
दावत से लौट रहा था युवक, रातभर सड़क पर पड़ा शव
अमर उजाला ब्यूरो
बिसौली (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। युवक ममेरे भाई की शादी करके घर लौट रहा था। रास्ते में उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई और रातभर उसका शव सड़क पर पड़ा रहा। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बाइक सवार युवक मिथुन (24) पुत्र हाकिम सिंह कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हत्सा का निवासी था। बुधवार शाम मिथुन अपने ममेरे भाई की शादी में शामिल होने खजुरिया गांव गया था। वहां से देर रात दावत खाकर घर लौट रहा था। रास्ते में बसई और कमालपुर के बीच हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मिथुन की मौत हो गई। हादसे के समय मौके पर कोई मौजूद नहीं था, जिससे उस पर किसी की नजर भी नहीं पड़ी। गुरुवार सुबह सड़क पर चहल-पहल हुई तो लोगों ने लाश को देखकर यूपी 100 को सूचना दी। इसके बाद वहां से लाश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाया गया, जहां छानबीन के बाद उसकी शिनाख्त हुई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मिथुन का तीन वर्षीय बेटा कार्तिकेय है। उसकी मां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, कोतवाली क्षेत्र के ही गांव हरदासपुर निवासी इंद्रवती पत्नी बाबूराम गुरुवार दोपहर अपने खेत से लौट रही थी। उसी समय रास्ते में पूर्व प्रधान रामबाबू यादव की गाड़ी ने महिला को टक्कर मार दी। इंद्रवती गाड़ी के बंफर में फंस गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़कर वहां से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी कब्जे में ले ली है। महिला के पति बाबूराम ने चालक रंजीत पुत्र रामचंद्र के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed