फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   पानी सप्लाई बंद होने से दिन भर परेशान रहे लोग

पानी सप्लाई बंद होने से दिन भर परेशान रहे लोग

Thu, 03 May 2018 01:40 AM IST
Updated Thu, 03 May 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
पानी सप्लाई बंद होने से दिन भर परेशान रहे लोग
फोटो- 02 बीडीएनयूजेएचपीएच-01
विज्ञापन

पाइप लाइन फटी, सप्लाई बंद, पानी को तरसे व्यापारी
नगर पालिका की टीम ने शाम तक ठीक की लाइन, सप्लाई चालू
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)।
मेन मार्केट में पेयजल की पाइप लाइन फटने से बुधवार पूरे दिन पानी की सप्लाई बंद रही। पानी न आने की वजह से दिन भर लोग परेशान रहे। नगर पालिका की टीम ने पाइप लाइन ठीक करने के बाद शाम को सप्लाई चालू की। इसके बाद लोगों को राहत मिली।

मेन मार्केट में पंजाबी कॉलोनी मोड़ के पास पाइप लाइन में दोपहर में पानी की लीकेज हुई। आसपास के दुकानदारों ने समझा की किसी का पेयजल कनेक्शन लीकेज हो गया है। बाद में सड़क किनारे से पानी का गुबार उठा तो दुकानदारों ने पालिका कर्मियों को अवगत कराया। जलकल प्रभारी नफीस अहमद के साथ कई कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। शाम को क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को खोजने का काम भी शुरू कर दिया गया। अंधेरा हो जाने के बाद बुधवार सुबह में जलकल कर्मियों ने खुदाई का काम पूरा कर लिया। बुधवार शाम तक पाइप लाइन को ठीक करने कर लिया गया है। इससे बुधवार को पूरे दिन आसपास के घरों में पेयजल की किल्लत रही। इधर, जलकल प्रभारी ने बताया कि सप्लाई के प्रेशर की वजह से पाइप क्षतिग्रस्त हुआ था। उसे बदल दिया गया है। बता दें कि पिछले महीना एक सेलफोन कंपनी की अंडर ग्राउंड केबल बिछाने के काम की वजह से मेन मार्केट में ही ग्रामीण बैंक मोड़ के पास भी पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। तब पाइन लाइन दुरुस्त करने में पालिका कर्मियों को चार दिन लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed