फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   महिलाओं को परेशान करने की धारणा छोड़ दे पुलिस

महिलाओं को परेशान करने की धारणा छोड़ दे पुलिस

Tue, 06 Mar 2018 07:16 PM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं को परेशान करने की धारणा छोड़ दे पुलिस
फोटो- 1, 2
विज्ञापन


किसी बालिग जोड़े को तंग
करना पुलिसिंग नहीं : आईजी
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले पुलिस लाइंस में किया संबोधन
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। मंगलवार को पुलिस लाइंस सभागार में बरेली रेंज के आईजी डीके ठाकुर ने कहा कि आपसी सहमति से साथ घूम रहे किसी बालिग जोड़े को परेशान करना पुलिस का काम नहीं है। पहले एंटी रोमियो के नाम पर यही सब होने की शिकायतें थीं। अब मिजाज और माहौल बदला है। महिलाओं को उनका हक और न्याय दिलाने के लिए पुलिस काम करे।

श्री ठाकुर पुलिस लाइंस में शुरू हुए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस संबंधी तीन दिवसीय कार्यक्रमों का शुभारंभ कर रहे थे। पहले दिन कार्यशाला में पुलिस अधिकारियों, महिला जवानों और पत्रकारों के बीच आईजी ने महिलाओं के मुद्दे पर खुलकर बात की और विभाग की प्राथमिकताएं गिनाईं। आईजी ने कहा कि महिला अपराध आंकड़ों के लिहाज से कम होने वाला नहीं है। पहले अधिकतर महिलाएं घर में ही कामकाज करती थीं और बाहर कम निकलतीं थीं। अब महिलाएं पुलिस में भी हैं और दूसरे विभागों में भी। वह बाहर निकलती हैं और देर रात घर भी लौटती हैं। ऐसे में अपराध होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। बावजूद इसके पुलिस की सक्रियता इस पैमाने पर देखनी चाहिए कि उसने अपराध के बाद पीड़ित को न्याय दिलाने में कितनी तत्परता दिखाई। महिलाओं को भी किसी तरह के खतरे में हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस ने कई एप शुरू किए हैं तो यूपी 100 जैसी सेवाएं पलक झपकते ही मौके पर पहुंच जाती हैं। वूमेन पॉवर लाइन नंबर 1090 और 9454401090 पर भी महिलाएं और युवतियां किसी अपराध की सूचना दे सकती हैं। उन्होंने महिला अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने क्षेत्र में महिला संबंधित अपराधों पर नियंत्रण करने के लिए निर्देशित किया गया। बताया कि यदि कोई पीड़ित महिला थाने पर आए तो उसे सांत्वना देते हुए उसकी समस्याओं का तत्काल निस्तारण करें। एसपी देहात डॉ. एसपी सिंह ने तीनों दिनों के कार्यक्रमों की जानकारी दी। सीओ उझानी ने आशा ज्योति केंद्र के हेल्पलाइन नंबर 181 के बारे में जानकारी दी। एंटी रोमियो स्कवॉड व महिला सम्मान प्रकोष्ठ ट्विटर सेवा के बारे में बताया। पुलिस कार्यालय की तीन महिला कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए आईजी ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में एसपी देहात, सीओ सिटी वीरेंद्र सिंह यादव, सीओ उझानी भूषण वर्मा, महिला थानाध्यक्ष शर्मीला शर्मा, एलआईयू निरीक्षक सुनीता सिंह आदि का सहयोग रहा। आशा ज्योति केंद्र से नीतू सिंह, निखार महिला कल्याण समिति से रंजनी मिश्रा और कई पत्रकारों ने भी संबोधित किया। सीओ सहसवान सर्वेंद्र सिंह ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed