{"_id":"5a92b6b04f1c1bb1208bb33b","slug":"101519564464-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुम बहुत याद आओगी श्रीदेवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तुम बहुत याद आओगी श्रीदेवी
Updated Mon, 26 Feb 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
Sridevi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुम बहुत याद आओगी ‘चांदनी’
मशहूर अदाकारा के निधन से प्रशंसकों को लगा जोर का झटका
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
नगीना की रूप बदलने वाली लड़की, चांदनी की गंभीर अदाकारा और चालबाज में परस्पर विरोधी रोल से लाखों दर्शकों के दिल पर राज करने वाली श्रीदेवी नहीं रहीं। उनके अचानक निधन से सिनेप्रेमियों को गहरा सदमा लगा है। सोशल साइट्स पर चल रही निधन की खबर पर पहले तो लोगों को सहज विश्वास नहीं हुआ और उन्होंने इसे फेक न्यूज समझकर हल्के में लिया। जब टीवी पर समाचारों में यह खबर चली तो लोग अवाक रह गए। वह इसे सिने जगत की अपूर्णनीय क्षति मान रहे हैं। अमर उजाला ने ऐसे ही कुछ लोगों से बात की तो उन्होंने इस दर्द का इजहार किया।
----
-श्रीदेवी अपने दौर की शानदार अभिनेत्रियों में से एक थीं। उनकी कुछ फिल्में नगीना, मिस्टर इंडिया और चालबाज मैंने कई बार देखी हैं। मैंने कई बार मुंबई में उनसे मिलने का प्रयास किया पर मुलाकात नहीं हो सकी। उनका निधन सिनेमा की बड़ी क्षति है।
- अशोक सक्सेना, निदेशक वैशाली फिल्मस
0000
-श्रीदेवी जितनी बेहतरीन अभिनेत्री थीं, उतना ही अच्छा उनका व्यवहार था। कभी किसी कोस्टार या शूटिंग स्टाफ से उनके झगड़े की बात नहीं सुनी। उन्होंने चांदनी, लम्हे और नगीना जैसी हिट फिल्में देकर दर्शकों के दिल में अलग मुकाम बना लिया था।
विज्ञापन
- डॉ. मदन मोहन लाल, रिटायर्ड संगीत प्रवक्ता, दास कॉलेज
00000
- श्रीदेवी मेरी सर्वाधिक पसंदीदा अभिनेत्री रही हैं। उनकी नगीना फिल्म मैंने करीब 27 बार देखी है। श्रीदेवी की कई और फिल्में मुझे पसंद हैं। अभी उनके निधन की खबर से गहरा धक्का लगा है। वह शारीरिक रूप से ठीकठाक थीं। किसी ने नहीं सोचा था कि वह इस तरह साथ छोड़ जाएंगी।
- आशा गुप्ता, रिटायर्ड सीडीपीओ
0000
-श्रीदेवी की हालिया फिल्म मॉम मैंने देखी थी। किस तरह उन्होंने अपनी बेटी के साथ हुई घटना का बदला लिया, यह देखकर दिल से उन्हें सैल्यूट किया। चांदनी फिल्म में उनका शानदार रोल और जुदाई फिल्म में उनके तेवर के लाखों लोग दीवाने हैं। वह इतनी जल्दी चली जाएंगीं, यह किसी ने नहीं सोचा था। - नाजली खान, निदेशक, के-आलियांस ग्रुप कंप्यूटर इंस्टीट्यूट