{"_id":"59e4aba54f1c1bcd538b7d7d","slug":"101508158373-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के बेटे और सिपाहियों के बीच नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता के बेटे और सिपाहियों के बीच नोकझोंक
Updated Tue, 17 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। मेन मार्केट में सोमवार दोपहर में सड़क पर खड़ी बाइक को लेकर भाजपा नेता के बेटे और चीता मोबाइल के सिपाहियों के बीच नोकझोंक हो गई। गाली गलौज की नौबत आने पर राहगीरों समेत दुकानदारों ने हस्तक्षेप करने की कोशिश भी की लेकिन उसी दौरान सिपाहियों ने बाइक कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ी कर दी।
मामला कछला रोड मार्केट का है। नगर निवासी भाजपा नेता वेदराम लोधी का बेटा मेघनाथ सिंह एक मोबाइल कंपनी में मार्केटिंग का काम करता है। मेघनाथ दोपहर में सड़क पर बाइक खड़ी करके एक दुकान पर पहुंचा। उसी दौरान चीता मोबाइल के दो सिपाही वहां पहुंचे। बाइक हटाने को लेकर मेघनाथ और सिपाहियों में कहासुनी होने लगी। दुकानदारों समेत राहगीरों ने हस्तक्षेप कर विवाद सुलझाने की कोशिश भी की। बात बढ़ जाने पर सिपाहियों ने बाइक कब्जे में ले ली। बाद में भाजपा नेता समेत उसका बेटा कोतवाली पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक संजय गोयल से सिपाहियों की शिकायत की। वेदराम ने बताया कि उसके बेटे की बाइक की डिक्की में रुपये भी थे लेकिन उनका पता नहीं लग पाया है। इधर, प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मेघनाथ की बाइक सड़क पर खड़ी थी, जिसे हटाने की कहने पर वह बिफर गया। डिक्की में रुपयों की बात का भी पता कराया गया लेकिन कुछ भी सामने नहीं आया।