फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   भगवान राम ने किया भगवान शिव का धनुष भंग

भगवान राम ने किया भगवान शिव का धनुष भंग

Thu, 28 Sep 2017 10:03 AM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
भगवान राम ने किया भगवान शिव का धनुष भंग

विज्ञापन
वजीरगंज। राजा जनक की प्रतिज्ञा के अनुसार शिवजी का धनुष तोड़ते ही जनक नंदिनी ने श्रीराम के गले में जयमाला डाल दी। उधर शिवजी का धनुष भंग होते ही अचानक परशुराम जी क्रोधित होकर वहां पहुंचे। तब प्रभु राम ने उनका क्रोध शांत किया।

श्री रामलीला महोत्सव में कलाकारों ने श्रीराम सीता विवाह का भावपूर्ण मंचन किया। गुरु विश्वामित्र के साथ जनकपुर में धनुष यज्ञ में श्रीराम भाई लक्ष्मण के साथ पहुंचे। भगवान राम ने गुरु का इशारा पाते ही शिव के धनुष को पल भर में तोड़ दिया। शिव धनुष टूटते ही परशुराम क्रोध में भरकर वहां पहुंचे। लक्ष्मण के चिढ़ाने पर उनका क्रोध और बढ़ गया। तब श्रीराम ने परशुराम का संदेह दूर किया। उसके बाद राजा जनक ने अयोध्या दूत भेज कर राजा दशरथ से बारात लाने का आग्रह किया। कौशलपुर से धूमधाम से बारात आने के बाद श्रीराम तथा जनक दुलारी सीता का धूमधाम से विवाह हुआ। महोत्सव में श्री रामलीला ड्रामेटिक क्लब के सदस्यों के श्रीराम विवाह लीला का मनोहारी मंचन पर दर्शकों ने जमकर प्रशंसा की। इस अवसर पर मंच पर बच्चों की नृत्य प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। महोत्सव में अध्यक्ष अरविंद कमल, रवि वार्ष्णेय, रजनीश वार्ष्णेय, मिंटू झा, योगेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed