फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   लाखों की संख्या में उमड़ा कांवड़ियों का सैलाब

लाखों की संख्या में उमड़ा कांवड़ियों का सैलाब

Sun, 30 Jul 2017 06:02 PM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 06:02 PM IST
विज्ञापन
लाखों की संख्या में उमड़ा कांवड़ियों का सैलाब
उझानी (बदायूं)। रविवार को शिवभक्तों की आस्था के आगे सबकुछ फीका पड़ गया। सुबह से लेकर शाम तक कछला गंगाघाट पर लाखों शिवभक्त पहुंचे। जिससे घाट हर-हर गंगे तो बम-बम भोले के जयकारों से गूंजता रहा। सावन महीने के चौथे सोमवार को जलाभिषेक से पहले हाईवे ही नहीं बल्कि कछला और उझानी का बाजार भी कांवड़ियों से गुलजार रहा।
विज्ञापन

चौथे सोमवार को जलाभिषेक से पहले हाईवे पर जिस तरह से कांवड़ियों की टोलियों का रेला दिखा, उससे यह साफ हो गया कि इस बार शिवभक्तों ने पिछले सारे रिकार्ड तोड़ डाले। इलाके में हालांकि कांवड़ यात्रा करीब डेढ़ दशक पहले हुई थी लेकिन रविवार को टोलियों ने थमने का नाम नहीं लिया। सुबह भी गंगाघाट पर खासी भीड़ रही। घाट पर कांवड़ पूजन का दौर भी चला। सिलसिला शाम तक शिवभक्तों की टोलियों के पहुंचने तक जारी रहा। आस्था की डुबकी लगाते वक्त भी शिवभक्तों में गजब का उत्साह नजर आया। घाट पर लगे कांवड़ मेले में भी खासी भीड़ रही। राजस्व विभाग के अनुमान पर गौर करें तो शाम तक करीब तीन लाख शिवभक्तों ने स्नान कर शिवालयों की ओर कूच किया। कछला से लेकर बदायूं तक हाईवे पर शिवभक्तों की टोलियों ने जमकर धूम धड़ाका किया। कलाकारों ने भोले के भजनों पर नृत्य के जरिए शिवभक्तों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। प्रमुख स्थानों पर कलाकारों ने अपनी अदाओं से लोगों को भक्ति से सराबोर कर दिया। बदायूं के चौधरी सराय इलाके के शिवभक्तों नीलेश, राहुल, रामबाबू और नवनीत की कांवड़ लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। रास्ते में पीडब्ल्यूडी कर्मियों, मेंथा व्यापारी संजीव साहू, गगन मित्तल, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों समेत कई लोगों ने कांवड़ियों की सेवा और सत्कार के लिए भंडारों का आयोजन कर प्रसाद बांटा। बाजार में भी कई स्थानों पर कांवड़ियों के जलपान का सेवादारों ने ख्याल रखा।
विज्ञापन

----
कछला में चार घंटे तक जाम में फंसे रहे कांवड़िये
उझानी। गंगाघाट पर लाखों की संख्या में कांवड़ियों के पहुंचने की वजह से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, पिकअप, मेटाडोर और मैजिक वाहनों की संख्या में भी इजाफा होता रहा। घाट से पहले कछला में ही पुलिया के पास एक स्थान पर भंडारा स्थल के सामने कांवड़ियां रुके तो धीरे-धीरे वाहन फंसते गए। जाम चौराहे से लेकर पुलिस चौकी के सामने तक पहुंच गया। जाम में फंसे वाहनों में सर्वाधिक संख्या कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की थी। प्रभारी निरीक्षक संजय गोयल ने अतिरिक्त फोर्स को भी बुला लिया। करीब चार घंटे तक पुलिस कर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी तब जाकर जाम खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed