{"_id":"596ca4264f1c1b344b8b490f","slug":"101500292134-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय
Updated Mon, 17 Jul 2017 05:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय
-सावन के दूसरे सोमवार को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, बेलपत्री और दूध चढ़ाकर जलाभिषेक किया
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। सावन के दूसरे सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जिले भर के मंदिरों के शिवालयों में उमड़ पड़ी। शहर केे सारे शिवालय हर-हर महादेव के जयकारों के गूंज उठे। भोर से ही मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। शिवालयों के कपाट खुले तो श्रद्धालुओं ने शिवलिंग का जलाभिषेक शुरू कर दिया।
शहर के प्राचीन नगला मंदिर, हरप्रसाद मंदिर, अलापुर रोड स्थित गौरीशंकर मंदिर, बिरुआबाड़ी मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। कांवड़ियों ने भी यहां जलाभिषेक किया। बम-बम भोले के जयकारों के साथ कांवड़ियों का रैला कछला गंगा घाट पर पहुंचा था। यहां पर गंगा स्नान के बाद श्रद्धालु आकर्षक ढंग से सजी कांवड़ पैदल लेकर अपने गंतव्य स्थानों के लिए रवाना हुए। रास्ते में जगह-जगह पर शिव भक्त कांवड़ियों के रुकने और बैठने की सुविधा के लिए शिविर भी लगाए गए। कांवड़ियों ने शिविर में जलपान किया और बैठकर विश्राम किया। डीजे की धुन पर थिरकते हुए कांवड़िये अपने-अपने गंतव्य पहुंचे। उन्होंने मंदिरों में जलाभिषेक किया। यहां सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए थे। पुलिस मुस्तैद रही। रूट डायवर्जन के लिए पुलिस काफी सतर्क दिखाई दी। इस दौरान परिवर्तित रूट से ही वाहनों को आने-जाने दिया गया।