फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   100 kg of vegetables made in one kg of Rajma

एक किलो राजमा में बना दी 100 छात्राओं के लिए सब्जी

Tue, 25 Apr 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कादरचौक।
अमर उजाला ब्यूरो कादरचौक। Updated Tue, 25 Apr 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
100 kg of vegetables made in one kg of Rajma
mdm - फोटो : amar ujala
विधायक के निरीक्षण में खुली कादरचौक बा विद्यालय की पोल     
विज्ञापन

बा विद्यालय की कारगुजारियों की शासन से की गई शिकायत        

ब्लॉक स्थित कस्तूरबा विद्यालय में व्यवस्थाओं की पोल शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य के निरीक्षण में खुल गई। विद्यालय ने मौके पर मौजूद खंड शिक्षा अधिकारी की क्लास ली। बाद में मामले की शिकायत शासन स्तर के अधिकारियों से की। कादरचौक स्थित बा विद्यालय के निरीक्षण को अचानक पहुंचे विधायक को यहां अव्यवस्थाएं मिलीं। लगे हाथ विद्यालय ने छात्राओं को दिए जाने वाले खाने की भी जांच कर ली।      विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने खाना चखकर देखा तो वह तिलमिला गए। रसोइया से छात्राओं की संख्या पूछी तो बताया गया कि यहां 100 छात्राएं हैं। इसके बाद विधायक ने खाने के बारे में पता किया। पता लगा कि एक किलो राजमा और चार किलो चावल में 100 छात्राओं का खाना तैयार कर दिया गया। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीन शुक्ला से इस बारे में जाना तो वह कोई जवाब ही नहीं दे सके। विद्यालय में बिजली कई दिनों से गुल थी और जनरेटर शोपीस बना खड़ा था। पता करने पर मालूम हुआ कि जनरेटर के नाम पर डीजल रोज फूंका जा रहा है। विद्यालय में शौचालयों की दशा देखकर विधायक बिफर गए। उन्होंने तत्काल सफाई कराने के लिए कहा। छात्राओं को खराब गुणवत्ता का खाना दिए जाने की शिकायत विधायक ने शासन स्तर के अधिकारियों से की है। इसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed