{"_id":"5b88314b42c7924658644b9a","slug":"10-died-due-o-fever","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं में बुखार से 10 लोगों की जान गई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं में बुखार से 10 लोगों की जान गई
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
Updated Thu, 30 Aug 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में जानलेवा हो चुके बुखार से बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में भर्ती एक बालक समेत अन्य जगहों पर 10 लोगों की मौत हो गई। बुखार से अब तक 19 लोगाें की अब तक मौत हो चुकी। एक ही दिन में इतनी मौतों से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सीएमओ का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें बुखार से पीड़ित गांवों में लगाई गई है।
जिला अस्पताल में मुसाझाग के ग्राम बल्लिया निवासी अशोक के पुत्र नीलेश को बुखार से पीड़ित होने पर भर्ती कराया गया था। जिसने आज दम तोड़ दिया। मृतक के घरवालों ने पांच यूनिट ब्लड देने के बावजूद नीलेश को न चढ़ाने का आरोप लगाते हुए जाम लगाकर हंगामा किया। लोगों का गुस्सा देख डॉक्टर और कर्मचारी इमरजेंसी वार्ड छोड़कर भाग गए। बाद में सीओ सिटी ने मौके पर पहुंच मामला शांत किया। वहीं जिले के कई इलाकों में बुखार से पीड़ित गुलड़िया निवासी चंद्रप्रकाश सक्सेना की पत्नी अंजू देवी (38), मूसाझाग के जगत ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम मनिकापुर कौंर निवासी राजपाल की बेटी निशा (4), सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम लखनपुर में स्व. सुरेंद्र की बेटी अपूर्वा (13), उसहैत निवासी छात्रा वर्तिका (18) पुत्री शिशुपाल सिंह, ककराला के वार्ड नंबर सात निवासी मुख्त्यार की बेटी हिवा (10), मूसाझाग के ग्राम सराय पिपरिया के मझरा भैंरों नगला निवासी छोटेलाल (40), उसावां के ग्राम करौरी सैदपुर निवासी लालाराम कश्यप की बेटी नीतू (11), बिल्सी के गांव घंघोसी गांव निवासी जीतपाल के पुत्र चिरंजीत (12) तथा उसावां के मिल्किया गांव निवासी शीला पत्नी (55) की तेज की बुखार से मौत हो गयी।