फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   1 corona positive came from ghaziabad

गाजियाबाद से आया एक और कोरोना पॉजिटिव, इलाका सील

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 05:01 PM IST
विज्ञापन
1 corona positive came from ghaziabad
अलापुर (बदायूं)। गाजियाबाद जिले से आए एक और कोरोना पॉजिटिव ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की धड़कनें तेज कर दी हैं। हालांकि इस पॉजिटिव को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है। वह गाजियाबाद जिले में यशोदा हॉस्पिटल में भर्ती था। वहीं उसने प्राइवेट लैब द्वारा अपनी जांच कराई थी। वहां से डिस्चार्ज किए जाने के बाद वह टैक्सी करके घर आ गया, लेकिन यहां किसी को जानकारी नहीं दी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मोहल्ले को हॉटस्पॉट बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कस्बे के वार्ड नंबर नौ निवासी एक युवक गाजियाबाद जिले में रहकर छोले भटूरे बेचने का काम करता था। बताते हैं कि उसे लंबे समय से सांस की बीमारी थी। वह करीब पंद्रह दिन पहले गाजियाबाद जिले में यशोदा हॉस्पिटल में भर्ती हुआ था। वहीं चिकित्सक द्वारा उसकी प्राइवेट लैब द्वारा कोरोना संक्रमण की जांच कराई गई थी। जिसमें 10 जून को वह प्राइवेट लैब की जांच में कोरोना पॉजिटिव आया। इसके बाद उसकी दो जांचें और कराई गईं लेकिन वे जांचें स्पष्ट नहीं हुईं। शनिवार रात उसे हॉस्पिटल के चिकित्सक ने डिस्चार्ज कर दिया जिसके बाद वह प्राइवेट टैक्सी कर अपने घर चला आया। इस बारे में युवक ने पुलिस या प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना नहीं दी थी। रविवार दोपहर बाद किसी तरह अधिकारियों को इसके बारे में जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। जिस पर इंस्पेक्टर ओपी गौतम, म्याऊं स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. भुवनेश कुमार और नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। तुरंत एक एंबुलेंस बुलाकर मरीज को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने कस्बे में सैनिटाजेशन का काम शुरू कर दिया है। मोहल्ले को सील कराने की तैयारी शुरू कर दी गई। स्वास्थ्य विभाग पॉजिटिव के परिवार वालों से जानकारी लेने में जुट गया है। परिवार के लोगों को होम क्वांरटीन किया जाएगा।
विज्ञापन
परिवार से निकली बात, अधिकारियों तक पहुंची : गाजियाबाद से लौटे कोरोना पॉजिटिव ने भले ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी सूचना नहीं दी थी लेकिन बताया जा रहा है कि उसके परिवार वालों ने इस बारे में मोहल्ले में चर्चा की थी। उन्होंने जिन लोगों के सामने चर्चा की। उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को बताया। तब कहीं अधिकारियों ने इस मामले में एक्शन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदी नगला पहुंची स्वास्थ्य टीम, लिए 17 सैंपल : रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम थाना क्षेत्र के चंदी नगला पहुंची। यहां दो दिन पहले एक कोरोना पॉजिटिव निकला था। उसे तो कोविड-19 हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है। उसके परिवार वालों को होम क्वांरटीन कराया गया है। टीम ने उसके गांव पहुंचकर परिवार और आसपास के 17 लोगों के सैंपल लिए हैं।
गाजियाबाद से आए व्यक्ति की प्राइवेट लैब में जांच हुई है, जिसमें वह पॉजिटिव आया, जबकि बाद में कराई गई जांच स्पष्ट नहीं आईं। डॉक्टर ने डिस्चार्ज स्लिप पर 14 दिन क्वांरटीन रहने की बात कहकर उसे घर भेज दिया है, जिसके बाद वह यहां चला आया। अब उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। यहां सैंपल लेकर जांच कराई जाएगी, तभी कुछ स्पष्ट होगा। - डॉ. भुवनेश कुमार, प्रभारी चिकित्साधिकारी म्याऊं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed