{"_id":"6054f5c48ebc3e5908694e58","slug":"1-65-crore-cost-of-modern-bus-stand-plight-badaun-news-bly4412057189","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.65 करोड़ की लागत से बना आधुनिक बस स्टैंड हो रहा दुर्दशा का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.65 करोड़ की लागत से बना आधुनिक बस स्टैंड हो रहा दुर्दशा का शिकार
विज्ञापन
दातागंज। पांच साल पहले बनकर तैयार हुआ दातागंज का रोडवेज बस स्टैंड लोगों को कोई फायदा नहीं पहुंचा रहा। आधुनिक बस स्टैंड के निर्माण में 1.65 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। बस सेवा के नाम पर बदायूं डिपो की केवल एक खटारा बस ही इस रूट पर दौड़ती है। बाकी डग्गामारों का कब्जा है। हालांकि, शाहजहांपुर डिपो की एक बस आती है, लेकिन उसका भी ज्यादा फायदा नहीं होता।
बदायूं-दातागंज-तिलहर-पुवायां रोड को शासन ने स्टेट हाईवे घोषित कर दिया है। जिले की दातागंज तहसील से शाहजहांपुर जिले की सीमा लगती है। व्यापारिक गतिविधियों के लिहाज से भी दातागंज का अहम स्थान है। दातागंज स्थित रोडवेज बस स्टैंड की काफी दुर्दशा हो गई थी। लंबे समय से लोग स्टैंड बनवाने की मांग कर रहे थे। अक्टूबर 2016 में दातागंज रोडवेज बस स्टैंड बनकर तैयार हो गया। इसके निर्माण पर 1.65 करोड़ का खर्च आया था। बस स्टैंड का निर्माण यूपी स्टेट कंट्रक्शन एंड इंफ्रा स्ट्रक्चर डेवलपमेट कॉरपोरेशन ने कराया था। गौर करने वाली बात यह है कि काम शत प्रतिशत पूरा भी नहीं हुआ और रोडवेज ने इसे हैंडओवर ले लिया। यहां यात्रियों के बैठने के लिए आधुनिक बैंच, आधुनिक शौचालय का निर्माण कराया गया। इसके साथ ही एलईडी भी लगाई गई। देखरेख न होने के कारण स्थिति यह है कि अब यहां पीने के पानी तक का इंतजाम नहीं है। शौचालय बदहाल हो गए हैं। बस सेवा के नाम पर यहां अब समय सारिणी तक नहीं है। कहने को तो यहां तीन कर्मचारियों की तैनाती है, लेकिन सुविधाएं सिफर हो गई हैं।
दातागंज के लिए रात में कोई बस नहीं
- बदायूं से दातागंज के लिए शाम छह बजे के बाद कोई बस ही नहीं है। ऐसे में लोगों को डग्गामार वाहनों में सफर करना होता है। त्योहार के सीजन में सबसे ज्यादा समस्या होती है। व्यापारी संगठन कई बार अधिकारियों से रात में बस सेवा शुरू कराने और इस रोड पर बसों की संख्या बढ़ाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन
सभी रोड पर आवश्यकता के अनुसार बसों का संचालन किया जा रहा है। अगर किसी रोड पर सवारियों का दबाव बढ़ता है तो बसें बढ़ा दी जाती हैं। अगर दातागंज बस स्टैंड पर किसी तरह की कोई समस्या है तो उसे दिखवाकर प्राथमिकता के आधार पर दूर कराया जाएगा। - राजेश कुमार, एआरएम बदायूं डिपो