फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   bride got angry to see drunked groom neglect marriage

दूल्हे को नशे में देख दुल्हन भड़की, शादी से इंकार

Thu, 23 May 2013 01:15 AM IST
कैसरगंज (बहराइच)/ब्यूरो
कैसरगंज (बहराइच)/ब्यूरो Updated Thu, 23 May 2013 01:15 AM IST
विज्ञापन
bride got angry to see drunked groom neglect marriage

वरमाला लेकर दुल्हन जब स्टेज पर पहुंची तो दूल्हे का पैर लड़खड़ा गया। उसके मुंह से शराब की बू लगते ही दुल्हन भड़क गई। उसने तुरंत शादी से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


दुल्हन को काफी मनाया गया लेकिन उसने एक न सुनी। समारोह में हड़कंप मच गया। बारातियों ने दूसरे दिन भी रुककर लड़की को मनाया लेकिन वह नहीं मानी। आखिरकार बारात बैरंग लौट गई।
विज्ञापन


दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर देकर एक-दूसरे पर शादी तोड़ने का आरोप लगाया है।

दूल्हे द्वारा जयमाल से पहले कार मांगने का भी आरोप लगाया गया है, वहीं लड़के पक्ष ने जेवर और कपड़े हड़पकर शादी करने से इंकार करने का आरोप लड़की पक्ष पर लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसरगंज थाना क्षेत्र के सिदरखी गांव निवासी ज्ञान सिंह की बेटी शालिनी का विवाह हरदोई के शाहाबाद बारीपुर निवासी मुलायम सिंह के पुत्र अजय वीर सिंह से तय हुआ था।

निर्धारित कार्यक्रम के तहत 20 मई को सिदरखी गांव में बारात पहुंची। द्वारपूजा का कार्यक्रम पूरा हुआ तो बाराती खाना खाने में जुट गए। इसी दौरान वरमाला का कार्यक्रम शुरू हुआ। परिवार की महिलाओं के साथ दुल्हन स्टेज पर पहुंची।

जैसे ही वरमाला के लिए दूल्हे को खड़ा किया गया तो उसका पैर लड़खड़ा गया। उसके मुंह से शराब की बू आ रही थी। इस पर शालिनी ने वरमाला डालने से इनकार कर दिया। वह स्टेज से उतरकर कमरे में चली गई। इससे हड़कंप मच गया।


पूरी रात दुल्हन की मान मनौव्वल का दौर चला लेकिन बात नहीं बनी। आरोप है कि जयमाल से पहले दूल्हे ने कार की मांग रख दी थी, जिससे लड़की और भड़क गई थी।

मंगलवार को भी वर पक्ष के लोग गांव में जमा रहे। काफी प्रयास किया गया लेकिन शालिनी विवाह के लिए तैयार नहीं हुई और बारात वापस लौट गई।

अजय के पिता मुलायम व शालिनी के पिता ज्ञान सिंह ने एक दूसरे पर विवाह न करने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है।

थानाध्यक्ष अनिल यादव का कहना है कि कार की मांग और फिर दूल्हे को शराब के नशे में देखने के बाद दुल्हन ने शादी करने से इंकार किया है।

उधर, वर पक्ष के लोगों का आरोप है कि उनकी ओर से दिए गए जेवर व कपड़े हड़प कर दुल्हन पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि दोनों मामलों की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed