{"_id":"ab5fa646-e0e3-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"bjp-will-give-the-5-5-million-to-families-of-martyrs","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों के परिवारों को 5-5 लाख देगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों के परिवारों को 5-5 लाख देगी भाजपा
गाजियाबाद/ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2013 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीकुंड में हवाई हादसे में शहीद हुए एनडीआरएफ के 9 जवानों के परिवारों को भाजपा 5-5 लाख रुपये सहायता राशि के तौर पर देगी।
विज्ञापन
यह घोषणा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने की। शनिवार को राजनाथ सिंह शहीद नित्यानंद गुप्ता के गौर होम्स स्थित निवास पर परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे।
वे वहां करीब 20 मिनट रुके। उन्होंने एनएन गुप्ता के पिता, पत्नी और बच्चों से बातचीत की।
बता दें कि एनडीआरएफ की 8वीं बटालियन के जवान शशिकांत पवार, भीम सिंह, संजीव कुमार, संतोष कुमार पासवान, नित्यानंद गुप्ता, सतीश कुमार, के. विनयगन, बस्सावाराज यारागट्टी और अहिरराव गणेश गौरीकुंड हवाई हादसे में शहीद हो गए थे।
विज्ञापन