{"_id":"5036fe22-d5f8-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"bjp-president-rajnath-singh-arrested-in-lucknow-in-26th-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 को लखनऊ में गिरफ्तार होंगे राजनाथ सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 को लखनऊ में गिरफ्तार होंगे राजनाथ सिंह
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2013 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने अब राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के 25 जून को लखनऊ आने की घोषणा की है। यह भी बताया है कि सिंह 26 जून को लखनऊ में जेल भरो आंदोलन का नेतृत्व करेंगे।
विज्ञापन
उनके साथ प्रदेश प्रभारी अमित शाह भी होंगे।
26 को अमित शाह के साथ देंगे गिरफ्तारी
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष 25 जून की शाम लखनऊ पहुंचेंगे। उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
अगले दिन 26 जून को राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी अमित शाह के नेतृत्व में 15 हजार कार्यकर्ता लखनऊ में गिरफ्तारी देंगे।
वाजपेयी ने कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ के स्वागत की तैयारी में जुटने का आह्वान किया है।
इस बार अगर राजनाथ सिंह का लखनऊ दौरा रद्द न हुआ तो वह राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार लखनऊ आएंगे।
दरअसल, इससे पहले भी राजनाथ के लखनऊ आने की तारीखें कई बार तय हो चुकी हैं। कार्यकर्ताओं ने तैयारी भी की।
पर, कोई न कोई ऐसी वजह बन गई कि ऐन वक्त राजनाथ का लखनऊ दौरा निरस्त करना पड़ा।