फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'Yuva Shakti changed country's future'

‘युवा शक्ति बदल रही देश का भविष्य’

Wed, 06 Feb 2019 12:07 AM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Wed, 06 Feb 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
'Yuva Shakti changed country's future'
बिजनौर में विकास भवन में भाजपा के युवा संसद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यक्रम युवा संसद का आयोजन विकास भवन में किया गया। कार्यक्रम में छह जिलों के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में युवाओं को लोकतंत्र का सबसे बड़ा प्रहरी बताया गया। कार्यक्रम में केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बबाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम गाकर किया गया। मुख्य अतिथि युवा मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुष्यंत गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास की भावना से काम कर रही है। केंद्र और राज्य सरकार देश व जनता के विकास के लिए जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से सतत प्रयासरत हैं। क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय कुमार ने कहा कि युवा शक्ति वह शक्ति है जो लोकतंत्र में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी कर देश के निर्माण एवं विकास में अभूतपूर्व योगदान दे रही है। देश के युवाओं ने ही साल 2014 में देश में सरकार को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री शिवप्रकाश ने कहा कि साल 2013 तक देश में भ्रष्टाचार व अराजकता का बोलबाला था। लेकिन देश के युवाओं ने साल 2014 में सरकार को बदलने का काम किया और तब से देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की राह पर निरंतर आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय महामंत्री मोहित बेनीवाल ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार सभी वर्ग के हित के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। बिना किसी भेदभाव के सभी को इन योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इस दौरान युवा मोर्चे के क्षेत्रीय अध्यक्ष राजू कालरा, जिला प्रभारी आशु वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया, सौरभ सिंघल, आयुष पंवार, आयुष चौहान, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रवि चौधरी, निशांत राठौर, राघव शरण गोयल, दीपक गर्ग मोनू, विनीत चौधरी, दीपक अरोड़ा, राहुल चौधरी, विशाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed