{"_id":"60d4d23c8ebc3e356e26259f","slug":"youths-opened-fire-on-police-bijnor-news-mrt5443218111","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों ने पुलिस पर की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवकों ने पुलिस पर की फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवकों ने पुलिस पर की फायरिंग
हल्दौर (बिजनौर)। अट्टे वाले बाबा मंदिर के निकट बुधवार शाम संदिग्ध युवकों की तलाश में पहुंची पुलिस टीम पर युवकों ने धक्का-मुक्की करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस मामले में दस नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मौके से फरार होने का प्रयास कर रहे दो युवकों को पुलिस ने पीछा करके पकड़ लिया। उनके कब्जे से दो 12 बोर के तमंचे, कारतूस व तीन बाइक भी मिली हैं। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
बुधवार की शाम करीब सात बजे अम्हेड़ा चौकी पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में चेकिंग के लिए निकली थी। सूचना मिली की अट्टे वाले मंदिर के पास कुछ संदिग्ध व्यक्ति खड़े हुए हैं और उनके पास हथियार भी मौजूद हैं। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। वहां खड़े युवकों ने पुलिस को अपनी ओर आता देख तमंचों से फायरिंग शुरू कर दी और मौके से भागने लगे। दो युवकों को पुलिस ने मौके से पकड़ लिया। उन्होंने अपने नाम अर्जुन निवासी मोहल्ला रईसान हल्दौर, अक्षित राजपूत निवासी गांव कुम्हारपुरा थाना हल्दौर बताए हैं। पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि मंगलवार को उनके साथी तरुण के साथ गांव जलालपुर के कुछ लोगों ने हल्दौर में मारपीट कर दी थी। जिसका बदला लेने के इरादे से वह अपने साथियों के साथ अट्टे वाले मंदिर के पास इकट्ठा हुए थे।
पुलिस ने अर्जुन व अक्षित के अलावा उनके फरार साथी कालू उर्फ साडू, यस्सी उर्फ जस्सी, जयंत, आकाश उर्फ तरुण चौहान निवासीगण हल्दौर, आर्यन निवासी राजोपुर बहमन थाना चांदपुर, विकुल निवासी शादीपुर मलकपुर थाना हल्दौर, प्रशांत उर्फ चंडी निवासी खासपुरा थाना हल्दौर, हर्षित चिकारा निवासी फतेहपुर गढ़ी थाना हीमपुर दीपा सहित तीन चार अज्ञात के विरुद्ध पुलिस पर धक्का-मुक्की कर तमंचे से फायर कर जानलेवा हमला करने आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। इनके कब्जे से पुलिस ने दो तमंचे 12 बोर, दो कारतूस, दो खोखे व तीन बाइक भी बरामद की हैं।