{"_id":"6011af9a8ebc3e33dc3e6cee","slug":"youth-found-missing-for-11-months-dhampur-news-mrt5224885172","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 माह से लापता युवक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 माह से लापता युवक बरामद
विज्ञापन
11 माह से लापता युवक बरामद
धामपुर। शेरकोट पुलिस ने लंबे समय से अपह्त फैजान को सकुशल बरामद कर लिया। बताया गया कि फैजान मार्च 2020 से घर से बगैर बताए गायब हो गया था। फैजान के परिजनों ने चार लोगों पर जमीनी विवाद के शक में अपहृत करने की रिपोर्ट कराई थी। जब पुलिस चेकिंग कर रही थी तो फैजान आल सेंट स्कूल के पास बरामद हुआ।
एसओ अनुज तोमर ने बताया कि शेरकोट के मोहल्ला हकीमान निवासी अब्दुल ने न्यायालय एसीजेएम बिजनौर पर तहरीर दी कि उसके पुत्र का मोहल्ले के ही अनुल, इकरार, नदीम, नईम व नसीम ने अपहरण कर लिया है। आरोपी निकट संबंधियों में भी आते है। इन लोगों से उनका काफी समय से जमीनी विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। जिस कारण वह लोग मेरे व मेरे के परिवार से रंजिश रखते है। कई बार जान से मारने की धमकी भी दे चुके हैं। आठ मार्च 2020 को उनका पुत्र 18 वर्षीय फैजान अहमद गुम हो गया था। जिसकी गुमशुदगी दिनांक 12 मार्च 2020 को थाना शेरकोट पर दर्ज कराई थी। उसने शक के आधार पर आरोपियों पर पुत्र के आरोपियों पर अपहरण का आरोप लगाया था।
न्यायालय के आदेश पर केस पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी। बताया गया कि पुलिस अधीक्षक बिजनौर ने फैजान की बरामदगी हेतु पुलिस टीमें गठित कीं। 26 जनवरी 2021 को थाना शेरकोट पुलिस ने चेकिंग के दौरान फैजान अहमद को आलसेन्ट स्कूल के पास से बरामद कर लिया। फैजान को थाने पर लाकर पूछताछ की जा रही है।