फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Youth dies due to fever in Kaziwala

बुखार से युवक की मौत

Mon, 07 Oct 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to fever in Kaziwala
काजीवाला में बुखार से युवक की मौत
विज्ञापन

मंडावर। गांव काजीवाला में बुखार से दो लोगों की मौत हो गई। गांव में कई लोग अभी भी बुखार से पीड़ित हैं। बुखार से हो रही मौत के बाद भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के गांव में न पहुंचने पर लोगों में रोष है।
गांव काजीवाला निवासी विकास (22) साल पुत्र स्व. मंगत सिंह को दो दिन से बुखार आ रहा था। परिजनों ने उसे निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। इसके बाद परिजन उसे जॉलीग्रांट और देहरादून के अस्पतालों में ले गए। लेकिन वहां पर भी आराम नहीं मिला। रविवार की रात उपचार के दौरान विकास ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों का कहना है कि इससे लगभग 15 दिन पहले भी बुखार से पीड़ित गांव काजीवाला के ही हरफूल (65) ने मेरठ के एक अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। ग्रामीणों के अनुसार शिवचरण सिंह, उसकी पत्नी सुदेशना, पुत्रवधू प्रियंका, गांव का ही अमित, समर सिंह, सुमरी, माया, सुमित, आरती, रानी, देशराज आदि ग्रामीण करीब एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित हैं। गांव वालों का आरोप है कि गांव में कोई स्वास्थ्य शिविर नहीं लगाया गया। इससे गांव में तेजी से बुखार फैल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में काफी गंदगी है। पानी का ठहराव है, निकासी का कोई साधन नहीं है। कई बार प्रधान से कहने के बावजूद पानी की निकासी के पर्याप्त व्यवस्था नहीं कराई जा रही है। इससे लोगों में रोष व्याप्त है। ग्राम प्रधान छोटे सिंह ने बताया कि गांव में पानी की निकासी का साधन नहीं हैं। नाला निर्माण कराने के बाद ही निकासी की उचित व्यवस्था हो पाएगी। इसके लिए प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

बुखार से किशोरी व युवती की भी हो चुकी है मौत
इससे पूर्व क्षेत्र के गांव सरकड़ा खेड़ी में एक युवती तथा नग के मोहल्ला भुड्डी में एक किशोरी की जानलेवा बुखार से मौत हो चुकी है। सरकडा खेड़ी में युवती की बुखार से मौत की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद अगले ही दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किरतपुर की ओर से गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया था। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि बुखार की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। इस कारण आए दिन जानलेवा बुखार लोगों की जिंदगियां लील रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed