फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Youth dies due to electrocution

करंट की चपेट में आकर युवक की मौत

Thu, 25 Aug 2022 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to electrocution
करंट की चपेट में आकर युवक की मौत
विज्ञापन

अफजलगढ़ (बिजनौर)। नगर में कालागढ़ मार्ग स्थित पिंड स्थल के समीप डंपर से बजरी उतार रहे उत्तराखंड के बाजपुर के गांव बेरिया दौलत निवासी युवक की करंट लगने से मौत हो गई। गांव बेरिया निवासी चरनजीत सिंह (21) पुत्र सतनाम सिंह और अफजलगढ़ थाने के गांव प्रेमपुरी निवासी उसका बहनोई जगरूप सिंह पुत्र बलदेव सिंह काशीपुर से डंपर में अफजलगढ़ बजरी भरकर लाए थे। बृहस्पतिवार सुबह वह कालागढ़ मार्ग स्थित पिंड स्थल के समीप डंपर से बजरी उतार रहे थे। इसी दौरान चरनजीत ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन विद्युत लाइन के तारों की चपेट में आ गया और करंट से बुरी तरह से झुलस गया। राहगीरों की मदद से उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम गया। सूचना पर उपनिरीक्षक अनोखेलाल सिपाही राहुल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी हासिल की। परिजन बिना किसी कार्रवाई के ही शव अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed