{"_id":"6013005d8ebc3e08a1263d45","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-truck-another-injured-bijnor-news-mrt522660539","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन

चांदपुर/जलीलपुर। चांदपुर-जलीलपुर रोड पर गांव माहू के पास सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए बिजनौर रेफर किया गया है।
थाना हीमपुर दीपा के गांव गंधौर निवासी मुस्तकीम के पुत्र आसिफ व आरिफ बुधवार की रात बाइक से चांदपुर की ओर से अपने गांव माहू जा रहे थे। माहू गेट के पास सामने से आ रहे गन्ने के ट्रक की चपेट में आ जाने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्याऊ लाया गया। जहां चिकित्सकों ने आसिफ (22) को मृत घोषित कर दिया। आरिफ को इलाज के लिए बिजनौर के लिए रेफर कर दिया। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।