{"_id":"5fb80c928ebc3e9c033418e1","slug":"young-man-alive-family-told-the-dead-body-of-son-bijnor-news-mrt511881626","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम संस्कार के साढ़े तीन माह बाद जिंदा निकला बेटा, पिता को फोन कर मांगे 20 लाख, ये है माजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम संस्कार के साढ़े तीन माह बाद जिंदा निकला बेटा, पिता को फोन कर मांगे 20 लाख, ये है माजरा
Sat, 21 Nov 2020 06:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में धामपुर के एक व्यापारी ने दिल्ली में मिले एक शव की अपने बेटे पल्लव ऐरन के रूप में पहचान कर अंतिम संस्कार किया था, लेकिन वह जिंदा निकला। साढ़े तीन माह बाद पुलिस ने उसे बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि पिता-पुत्र के बीच गहरे मतभेद थे। पल्लव लापता होने के बाद हरिद्वार में जा छिपा था और दो दिन पहले उसने अपने पिता को फोन कर बीस लाख रुपये मांगे। इसके बाद उसके पिता ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने उसे हरिद्वार से दबोच लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
धामपुर में नगीना चौराहे पर अशोक कुमार अग्रवाल का होंडा का दुपहिया वाहनों का शोरूम है। उनका 42 साल का बेटा पल्लव ऐरन छह जुलाई को लापता हो गया था। उसकी तलाश की गई पर कोई पता नहीं चला। गुमशुदा की तलाश के इश्तिहार भी लगवा दिए गए। इस दौरान दिल्ली के रेलवे स्टेशन से एक शव बरामद हुआ। परिजनों ने शव की पल्लव ऐरन के रूप में पहचान की। 21 जुलाई को परिजनों ने पल्लव ऐरन का शव मानकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। सबने मान लिया कि पल्लव ऐरन अब जिंदा नहीं है। पुलिस ने अब पल्लव ऐरन को हरिद्वार से दबोच लिया है। जिला मुख्यालय पर क्राइम ब्रांच पर पल्लव ऐरन के परिजनों को बुलाया और परिजनों से उसकी पहचान कराकर आपस में बातचीत कराई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बम का पैकेट लेकर थाने पहुंचा बंदर, पुलिस अधिकारियों में मचा हड़कंप और फिर...
विज्ञापन
एसपी डॉ.धर्मवीर सिंह के मुताबिक, पल्लव ऐरन जिंदा मिल गया है। उन्होंने बताया कि बाप बेटे के बीच गहरे मतभेद थे। दोनों एक दूसरे की जान के प्यासे थे। इसके चलते एक दूसरे की सुपारी देने की बात भी सामने आ रही है। पुलिस ने पल्लव ऐरन को बरामद किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
बड़ा सवाल, दिल्ली में मिला शव किसका था
जिस शव को पल्लव का बताकर परिजनों ने अंतिम संस्कार किया था, वह किसका था, किस आधार पर उसकी पहचान पल्लव के रूप में की गई थी। इसमें भी कहीं कोई साजिश तो नहीं थी, पुलिस अब इन सवालों का जवाब तलाशने की कोशिश कर रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/