{"_id":"636bed9328dba84d2d5c537a","slug":"you-will-be-able-to-book-your-favorite-seat-in-ordinary-roadways-bus-bijnor-news-mrt612937157","type":"story","status":"publish","title_hn":"साधारण रोडवेज बस में भी बुक कर सकेंगे मनपसंद सीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साधारण रोडवेज बस में भी बुक कर सकेंगे मनपसंद सीट
विज्ञापन
बिजनौर में रोडवेज पर ऑनलाइन बस की सीट की बुकिंग करते कर्मचारी।
- फोटो : BIJNOR
अमन कुमार शर्मा
बिजनौर। अब यात्री परिवहन विभाग की साधारण बसों में भी सीट आरक्षित कर सकेंगे। यह व्यवस्था बिजनौर डिपो पर भी शुरू हो गई है। आखिर वो दिन आ ही गया, जब यात्री बसों में भी सफर करने के पहले अपनी मनपसंद सीट बुक करा सकेंगे। इसके लिए अलग काउंटर भी बन गया है।
रेलवे की तर्ज पर परिवहन विभाग को भी विकसित किया जा रहा है। एक नवंबर से ऑनलाइन और ऑफलाइन सीट बुकिंग की व्यवस्था शुरू हो गई है। यात्रा से 30 दिन पहले से ही आरक्षण कराया जा सकेगा। पहले सिर्फ एसी बसों में ही सीट बुकिंग की व्यवस्था थी, लेकिन अब साधारण बसों की भी सीट बुकिंग हो सकेगी। इसके लिए बिजनौर डिपो पर आरक्षण केंद्र खुल गया है। जिन पर कर्मचारी तैनात कर दिए गए हैं। आरक्षण केंद्र पर तैनात कर्मचारियों की सूची मुख्यालय को भेज दी गई है। यात्री घर बैठे भी परिवहन विभाग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन सीट बुकिंग करा सकते हैं। बिजनौर डिपो की अभी छह बसों को ही सॉफ्टवेयर में फीड किया गया है। जल्द ही सभी रूटों ही बसों को फीड़ किया जाएगा। सीट बुकिंग करते समय यात्री को सीट संख्या और बस नंबर बताया जाएगा।
इन रूटों की बसों में हुई सीट आरक्षित करने की सुविधा
बिजनौर डिपो से भी पहले ही सीट बुकिंग करने की सुविधा शुरू हो गई है। बिजनौर डिपो से अभी प्रयागराज, लखनऊ, धामपुर, चांदपुर, नगीना, गोरखपुर की बसों में सीट आरक्षित कर सकेंगे। इससे यात्रियों को परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन
सीट बुकिंग के लिए देना होगा ज्यादा किराया
बसों में सीट बुकिंग कराने के लिए मूल किराये के अलावा प्रति व्यक्ति 18 फीसदी जीएसटी का भी भुगतान करना होगा। साथ ही अगर कोई ऑनलाइन किराए का भुगतान करता है तो उसके लिए आठ रुपये गेट-वे चार्ज देना होगा।
आरक्षण निरस्त कराने पर देना होगा शुल्क
यात्रा से 24 घंटे पहले आरक्षण निरस्त कराया जा सकता है। मगर इसके लिए मूल किराया जीएसटी काटकर वापस किया जाएगा। वहीं बस रवाना होने के समय से दो घंटे पहले कोई राशि वापस नहीं की जाएगी।
बिजनौर डिपो से ऑनलाइन और ऑफलाइन सीट बुकिंग करने की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। अभी कुछ रूटों की बसों में यह व्यवस्था शुरू हुई है। जल्द ही यात्री सभी रूटों की बसों में सीट बुकिंग करा सकेंगे - धीरज सिंह पंवार, एआरएम