फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Yogi gave the mantra of branding the product

योगी ने दिया उत्पाद की ब्रांडिंग का का मंत्र

Mon, 05 Sep 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Yogi gave the mantra of branding the product
बिजनौर कलक्ट्रेट में नव निर्मित महात्मा विदुर कलेक्ट्रेट सभागार में उद्यमियों व व्यापारियों स? - फोटो : BIJNOR
योगी ने दिया उत्पाद की ब्रांडिंग का का मंत्र
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के विकास धुरी उद्यमी और कारोबारी बनेंगे। कारोबार और उत्पाद की ब्रांडिंग का मंत्र सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया। उद्यमियों व व्यापारियों से संवाद करते हुए समस्याओं पर भी गौर किया। कहा कि प्रदेश में प्रतिभाओं की कमी नहीं, युवा रोजगार पाने के साथ-साथ रोजगार देने वाले भी बन रहे हैं। जैविक खेती को बढ़ावा देने पर भी उनका जोर रहा।
रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कलक्ट्रेट के महात्मा विदुर सभागार में उद्यमियों और व्यापारियों से संवाद किया। उद्यमियों ने नगीना कताई मिल के स्थान पर औद्योगिक आस्थान स्थापित करने की मांग उठाई। जिस पर सीएम ने कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। उन्होंने आर्गेनिक (जैविक) खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया। कहा कि सरकार आर्गेनिक खेती को बढावा देने में पूरा सहयोग करेगी। विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाया जा रहा है। गुड़ उद्योग, क्रेशर एवं पर्यावरण से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई। जनपद में उद्योग, निर्यात तथा जैविक कृषि को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही काष्ठकला, ओडीओपी उत्पाद के उद्यमियों की सराहना की। नगीना के उद्यमियों ने जिले में तीन सीएफसी स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।
विज्ञापन

उत्पादों की अच्छी पैकिंग पर दिया जोर
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्पादों की पैकिंग अच्छी होनी चाहिए। तभी कोई प्रोडक्ट बाजार में पकड़ बनाएगा। उद्यमियों को एक किस्सा सुनाते हुए मुख्यमंत्री बोले कि एक देश के राजदूत उनसे मिलने आए, उन्होंने जो तोहफा दिया उसकी पैकिंग शानदार थी। हमने मुरादाबाद में पीतल से बनी एक वस्तु राजदूत को उपहार में दी। बकौल मुख्यमंत्री, राजदूत बोले कि आपका उपहार हमसे लाख गुणा अच्छा है लेकिन, पैकिंग अच्छी नहीं है। यह प्रसंग सुनाकर मुख्यमंत्री ने पैकिंग अच्छी रखने के लिए उद्यमियों को प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इको टूरिज्म को मिले बढ़ावा : इंद्रजीत सिंह
संवाद में मौजूद कुंवर इंद्रजीत सिंह ने कहा कि इको टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। पीली डैम, अमानगढ़ में जंगल सफरी के इंतजाम किए जाएं। वहीं, गंगा में वाटर स्पोर्ट्स के बारे में चर्चा की। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हेरीटेज होटल बनाने के लिए महलों का सुंदरीकरण कराया जाए। सरकार भी मदद करेगी, इससे विदेशी पर्यटकों के आने से पर्यटन भी बढ़ेगा।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
डीएम उमेश मिश्रा, एडीएम अरविंद कुमार सिंह, उद्यमियों में विपुल कुमार रस्तोगी, मोहम्मद शुएब, नवनीत जैन, इंद्रजीत सिंह, अमित गोयल, डॉ. बीरबल सिंह, सौरभ सिंघल, जुल्फिकार आलम, इरशाद अली मुल्तानी आदि समेत जैविक खेती करने वाले किसान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed