फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Yes, I am a farmer, I am an emerging India ...

हां मैं किसान हूं उभरता हुआ हिंदुस्तान हूं...

Sat, 27 Feb 2021 10:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Yes, I am a farmer, I am an emerging India ...
नजीबाबाद में युग हस्ताक्षर की ओर से कवि हुक्का बिजनौरी को सम्मानित करती महिलाएं। - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। युग हस्ताक्षर साहित्यिक संस्था की ओर से काव्य संध्या में सामाजिक परिवेश से जुड़ी कविता पेश की गई। संस्था की ओर से कवि हुक्का बिजनौरी को उनकी साहित्यिक सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

युग हस्ताक्षर साहित्यिक संस्था की ओर से संस्था के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह कक्कड़ के आवास पर काव्य संध्या आयोजित की गई। दिशा त्यागी ने सरस्वती वंदना से काव्य संध्या का शुभारंभ किया। बिजनौर के जानेमाने हास्य-व्यंग हुक्का बिजनौरी को उनकी साहित्यिक सेवाओं के लिए संस्था की ओर से सम्मानित किया गया। सत्येंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित काव्य संध्या में अंजलि गोयल की रचना वतन के लिए जीते, वतन के लिए मरते..., प्रदीप डेजी की रचना कभी शाम बनकर के ढलना पड़ेगा..., बेगराज की रचना हां मैं किसान हूं, उभरता हुआ हिंदुस्तान हूं..., मनोज त्यागी की रचना जब नैन तेरे भर आए..., जितेंद्र सिंह कक्कड़ की रचना उधर से जन्मा था माई..., अशोक सविता की रचना जीवन की किताब में हैं पन्ने अनेक..., राजेश मिश्रा राजू की रचना इस दौर में हर आदमी में आदमियत नहीं... पसंद की गई। कुमुद कुमार के संचालन में समाजसेवी दर्शन कौर की स्मृति में आयोजित काव्य संध्या में नीरज सिंघल, राजेंद्र त्यागी, प्रमोद शर्मा प्रेम, राजेश गुप्ता, भागीरथ सिंह ने काव्य प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed