फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Yellow, stream and banali are boiling, water enters the fields

उफन रहीं पीली, धारा और बनैली, खेतों में घूसा पानी

Fri, 21 Aug 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Yellow, stream and banali are boiling, water enters the fields
अफजलगढ़ क्षेत्र के भूतपुरी में फसलों में भरा बनैली नदी का पानी। - फोटो : BIJNOR
उफन रहीं पीली, धारा और बनैली, खेतों में घुसा पानी
विज्ञापन

अफजलगढ़। पहाड़ों व मैदानी इलाकों में हो रही भारी बारिश के चलते जहां नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। नदियों के उफनने से हजारों बीघा फसल जलमग्न हुई खड़ी हैं। पीली डैम से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है।

मंगलवार की रात से पहाड़ों व क्षेत्र के मैदानी इलाकों में हुई बारिश से कालागढ़ डैम का जलस्तर स्तर खतरे के निशान पर पहुंचने से पहले ही पानी की निकासी की जा रही है। उधर क्षेत्र की पीली, धारा व बनैली नदी का जलस्तर बढ़ने से उफान पर बह रही हैं। धान व गन्ने की फसल सहित पशुओं का चारा भी जलमग्न हो गया है। किसान वीर सिंह, अशोक कुमार, हरीराज सिंह, बृह्मपाल सिंह तथा दिग्विजय सिंह आदि का कहना है कि रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से गांव भज्जावाला, अलियारपुर, आलमपुर व भूतपुरी में उनके खेतों में फसल जलमग्न हो गई हैं। ऐसे में उनके सामने पशुओं के लिए चारे का भी संकट पैदा हो गया है। उनका कहना है कि बारिश लगातार ऐसे ही पड़ती रही और उनके खेतों से पानी की निकासी नहीं होती है तो उनकी फसल को नुकसान पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed