{"_id":"6283dbad5afc967ba701ff5c","slug":"yashasvi-tomar-won-the-red-belt-nazibabad-news-mrt588994365","type":"story","status":"publish","title_hn":"यशस्वी तोमर ने रेड बेल्ट पर किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यशस्वी तोमर ने रेड बेल्ट पर किया कब्जा
विज्ञापन
नजीबाबाद में ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रदर्शन करते खिलाड़ी।
- फोटो : NAZIBABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यशस्वी तोमर ने रेड बेल्ट पर किया कब्जा
बिजनौर, नजीबाबाद। ताइक्वांडो ट्रेनिंग क्लब की ओर से आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में यशस्वी तोमर ने रेड बेल्ट पर कब्जा किया। प्रतियोगिता में एसडीएम पब्लिक स्कूल के ताइक्वांडो के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
कुसुम विहार स्थित लॉयल क्लब कम्यूनिटी हॉल में ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव राजू राजपूत की देखरेख में ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता मेें ताइक्वांडो ट्रेनिंग क्लब, एसडीएम पब्लिक स्कूल खाईखेड़ी, पीएनएस अरिहंत पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। एसडीएम पब्लिक स्कूल के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने उत्कर्ष प्रदर्शन किया। यशस्वी तोमर ने ब्लू बेल्ट से रेड बेल्ट, जतिन तोमर, देवांश सिंह, अक्षिता, प्रार्य, कृतिज्ञ ने ग्रीन बेल्ट से ग्रीन वन बेल्ट प्राप्त की।
पीएनएस अरिहंत स्कूल के आशिक, रवि, युवराज, आयुष ने येलो बेल्ट से ग्रीन बेल्ट और श्रेया, कृष्णा, प्रशांत, अर्नब, जया चौधरी, आयुशी, लशिका, विशेष, नैतिक ने सिंगल पंच, डबल पंच, ट्रिपल पंच का शानदार प्रदर्शन कर व्हाइट बेल्ट से येलो बेल्ट प्राप्त की। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका ताइक्वांडो ट्रेनिंग क्लब के कोच रिंकू वर्मा रहे।