फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Xen flanked by the BKU, protesting

एक्सईएन को भाकियू ने घेराव, नारेबाजी

Tue, 17 Nov 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 17 Nov 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
Xen flanked by the BKU, protesting
नजीबाबाद। लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर भाकियूका गुस्सा भड़क गया। किसान नेताओं ने अधिशासी अभियंता का घेराव कर खूब खरीखोटी सुनाई। डीएम द्वारा मार्गों की दुर्दशा सुधरवाने और एसडीएम की मध्यस्थता करने के बाद किसानों ने आंदोलन टाला।
विज्ञापन


भाकियू के प्रांतीय उपाध्यक्ष बलराम सिंह, जिला महासचिव दिगंबर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष मदन चौहान के नेतृत्व में किसानों ने सोमवार को लोनिवि के अधिशासी अभियंता रविदत्त कुमार का घेराव किया। किसानों ने बताया कि एक सप्ताह में चीनी मिलों में पेराई सत्र शुरू होगा।
विज्ञापन


क्षेत्र में गन्ना ढुलान से जुड़े रास्ते बदहाल हैं। इससे किसानों को काफी परेशानी झेलनी होगी। मार्गों की मरम्मत के लिए कई बार अवगत कराया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। एक्सईएन को खरीखोटी सुनाते हुए किसान नेताओं ने उन्हें अपने बीच बैठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सईएन द्वारा संतोषजनक जवाब न देने पर गुस्साए किसानों ने डीएम से मोबाइल पर बात की। एक्सईएन से नाराजगी व्यक्त करते हुए डीएम ने किसानों को जल्द मार्गों की मरम्मत का आश्वासन दिया। इसके बाद ही किसानों ने एक्सईएन को बंधन मुक्त किया।

इससे पहले इकबाल सिंह, इनामुल्ला खां, गजेंद्र सिंह, शेर सिंह, विनोद परमार, अनिल चौहान, महेंद्र सिंह, सर्वजीत सिंह, अवनीश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed