{"_id":"614e1a618ebc3eb5dc29bb86","slug":"x-ray-of-corona-patients-will-be-done-on-the-bed-itself-bijnor-news-mrt557741523","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेड पर ही हो जाएगा कोरोना मरीजों का एक्सरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेड पर ही हो जाएगा कोरोना मरीजों का एक्सरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेड पर ही हो जाएगा कोरोना मरीजों का एक्सरे
बिजनौर। कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर ली है। जिला अस्पताल में वेंटिलेटर चलाने के लिए स्टाफ भी नियुक्त हो गया है। महिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट ने भी काम करना शुरू कर दिया है। इसके अलावा एक्सरे के लिए पोर्टेबल एक्सरे मशीन भी आ गई है। विपरीत परिस्थिति होने पर इस बार जिला अस्पताल मरीजों के लिए पूरी तरह तैयार है।
कोरोना की दूसरी लहर में जिले में हालात बदहाल हो गए थे। जिले में ऑक्सीजन नहीं थी। इसके अलावा कई बार मरीजों को जांच में कोरोना का पता नहीं चलता था। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा मिले वेंटिलेटर भी पर्याप्त स्टाफ न होने पर मुरादाबाद भेज दिए गए थे, लेकिन अबकी बार स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार है। कोरोना मरीजों के लिए जिला अस्पताल में 36 बेड की व्यवस्था की गई है। महिला अस्पताल का ऑक्सीजन प्लांट चल चुका है जो हर मिनट एक हजार लीटर ऑक्सीजन पैदा करेगा। इसके अलावा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी हैं। जिला अस्पताल में 19 वेंटिलेटर हैं, इन्हें संचालित करने के लिए 18 कर्मचारियों को नियुक्त कर दिया गया है। इसके अलावा पोर्टेबल एक्सरे मशीन भी जिला अस्पताल को मिल गई है। कोई परेशानी आने पर बेड पर ही मरीज का एक्सरे किया जा सकता है।
मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. अरुण कुमार के अनुसार जिला अस्पताल में हर मुमकिन तैयारी कर ली गई है। फिर भी कोरोना से बचाव के लिए सभी मास्क लगाकर रखें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।