फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Wrestling competitions will be held on August 29

29 अगस्त को आयोजित होंगी कुश्ती प्रतियोगिताएं

Fri, 27 Aug 2021 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Wrestling competitions will be held on August 29
29 अगस्त को आयोजित होंगी कुश्ती प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस पर डीएवी इंटर कॉलेज बिजनौर में दयानंद आदर्श विद्या निकेतन सोसायटी की ओर से बालक-बालिका वर्ग में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
कुश्ती प्रतियोगिता दस भार वर्गों में आयोजित होगी। यह प्रतियोगिता मिट्टी के अखाड़े पर होगी। कुश्तियां अंकों के आधार पर होंगी। सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक पहलवानों के वजन लिये जाएंगे। इस प्रतियोगिता में जिला बिजनौर के ही पहलवान प्रतिभाग कर सकते हैं। सभी पहलवानों को अपना आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। प्रतियोगिता के आयोजक सुबोध चंद्र शर्मा ने बताया कि विजेता पहलवानों को तो पुरस्कार से नवाजा ही जाएगा। जो भी प्रतिभागी इस में भाग लेगा उसको भी कुछ ना कुछ पुरस्कार जरूर दिया जाएगा। कोई भी पहलवान खाली हाथ घर नहीं जाएगा। कुश्ती प्रशिक्षक धर्म देव सिंह भाटी ने बताया कि कुश्ती खेल को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए। यह एक दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता बिजनौर के पहलवानों के लिए बहुत मददगार साबित होगा।
विज्ञापन

किरतपुर में आयोजित होगी कबड्डी प्रतियोगिता
बिजनौर। जिला कबड्डी संघ के तत्वावधान में चौधरी चरण सिंह अकादमी, किरतपुर 29 अगस्त को सुबह नौ से शाम चार बजे तक एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता गद्दे (मैट) पर आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर जनपद बिजनौर की सीनियर एवं जूनियर टीम का चयन किया जाएगा। एक टीम में दस खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा। सभी टीमों को स्पष्ट रूप से लिखे चेस्ट नंबर की जर्सी सहित शूज पहनना अनिवार्य है। यह जानकारी सचिव अरविंद कुमार ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed