{"_id":"601aef1e8ebc3e4a20255b9e","slug":"world-guide-flag-rohan-informed-dhampur-news-mrt523616547","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व गाइड ध्वज रोहण की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व गाइड ध्वज रोहण की जानकारी दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व गाइड ध्वज रोहण की जानकारी दी
धामपुर। एसबीडी कालेज में चल रहे रोवर्स रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर में प्रवेश तथा निपुण पाठ्यक्रम का प्रशिक्षण दिया गया।
पांच दिवसीय शिविर के दूसरे दिन शिविर का प्रारंभ ध्वज शिष्टाचार के साथ हुआ। ध्वजा रोहण रेंजर लीडर डा. पायल शर्मा व रेंजर्स प्रशिक्षिका पुष्पा चौहान ने किया। प्रथम सत्र में विश्व गाइड ध्वज, भारत स्काउट गाइड ध्वज, राष्ट्रीय ध्वज आदि की जानकारी दी गई। दूसरे सत्र में रंगोली बनाने का तथा गांठे बांधने का प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर प्राचार्या डा. पूनम चौहान, डा. मीनाक्षी, डा. पूनम रानी, सारिका शर्मा, डा.रेशू शुक्ला, नगमा परवीन ने कार्यक्रम को सराहा।
उधर राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर का आयोजन ग्राम नौरंगाबाद के प्राथमिक विद्यालय में हुआ। प्रथम चरण का शुभारंभ लक्ष्य गीत से हुआ। छात्राओं ने नौरंगाबाद व ग्राम दीत्तनपुर के ग्रामीणों और स्वयं सेविकाओं नन्दनी, तानिया, आरजू, कंचन, अक्शारियाज, दीपाली, प्रेरणा, टीना, संजना, कुमकुम, यशिका, स्वाति, टीना, इल्मा, रिया, वैष्णवी, खुशी, पूजा, हर्षिता, अंजली का स्वास्थ्य परीक्षण एक्यूप्रेशर पद्धति द्वारा किया गया। द्वितीय चरण में बौद्धिक सत्र में दीपक कुमार ने कहा कि वैदिक ग्रंथों के अनुसार ‘क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा, पंच रचित ये अधम शरीरा‘ की व्याख्या की। शिविर सफल बनाने में उमेश, मनोज, अर्जुन, रोहित रहे।